DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद तेज हो गई है। यदि DA 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो जाता है, तो सैलरी में सीधा इजाफा होगा। इसका फायदा कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स (pensioners) को भी मिलेगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार इसका आधिकारिक एलान कब करती है-
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले अच्छी खबर आने की उम्मीद है। मौजूदा संकेत बताते हैं कि महंगाई भत्ता (DA) 2 फीसदी बढ़ सकता है, जिससे न्यूनतम डीए करीब (Minimum DA approx) 10,800 रुपये प्रति माह हो जाएगा। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ (Direct benefit to pensioners) मिलेगा। सरकार मार्च की शुरुआत में इसका ऐलान कर सकती है।
फिलहाल 58 प्रतिशत है डीए-
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (Seventh Pay Commission to Central Government Employees) के तहत 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। यह दर अक्टूबर 2025 से प्रभावी है, जब महंगाई के आंकड़ों के आधार पर 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद आए नए महंगाई आंकड़ों (new inflation figures) ने एक और DA बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ा दी है। नियम के मुताबिक सरकार साल में दो बार DA संशोधित करती है।
2 फीसदी DA बढ़ोतरी की उम्मीद क्यों मजबूत हो रही है-
महंगाई भत्ते में बदलाव (Changes in dearness allowance) का आधार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) होता है। दिसंबर 2025 में इसका आंकड़ा 148.2 रहा, जबकि पिछले 12 महीनों का औसत 145.54 तक पहुंच गया है। इन आंकड़ों के आधार पर गणना करने पर DA करीब 60.33 फीसदी बनता है। फिलहाल DA 58 फीसदी है, ऐसे में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।
कैसे बनेगा न्यूनतम DA 10,800 रुपये-
सातवें वेतन आयोग में लेवल-1 कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन (Minimum Basic Pay of Level-1 Employees) 18,000 रुपये तय है। यदि DA बढ़कर 60 फीसदी हो जाता है, तो 18,000 रुपये का 60 फीसदी यानी 10,800 रुपये प्रति माह महंगाई भत्ता मिलेगा। फिलहाल 58 फीसदी DA के तहत यह राशि कुछ कम है, लेकिन बढ़ोतरी के बाद सबसे निचले वेतन स्तर के कर्मचारियों को भी साफ तौर पर सीधा फायदा होगा।
दो महीने का एरियर मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है-
आमतौर पर महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी (DA Hike) जनवरी से लागू मानी जाती है, लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान बाद में होता है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी और फरवरी-दो महीनों का एरियर मिलने की संभावना रहती है। संशोधित DA लागू होने पर सैलरी और पेंशन के साथ बकाया राशि (pension along with arrears) भी एक साथ मिल सकती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक राहत मिलेगी।
पेंशनर्स और 8वें वेतन आयोग पर क्या है ताज़ा अपडेट-
DA में बढ़ोतरी का फायदा केवल मौजूदा कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। रिटायर्ड कर्मचारियों (retired employees) को भी इसी अनुपात में महंगाई राहत (DR) का लाभ मिलेगा। अनुमान है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलाकर एक करोड़ से अधिक लोग इस बढ़ोतरी से सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
हालांकि सातवें वेतन आयोग की अवधि (Duration of the Seventh Pay Commission) दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुकी है, लेकिन आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक DA और DR मौजूदा व्यवस्था के तहत ही मिलते रहेंगे। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners) की निगाहें सरकार के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं, जो होली से पहले राहत भरी खबर देकर त्योहार को और खास बना सकता है।
