Rajasthan – एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि राज्य के एक प्रमुख शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों को चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है। जोनल प्लान के तहत कई मार्ग 40 से 60 फीट तक
शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए शहरी प्रशासन ने योजना तैयार कर ली है। नगर परिषद ने शहर के चार मुख्य मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए अधिसूचना जारी की है। आमजन से सात दिन में आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद नगर परिषद (City Council) सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य शुरू करेगी।
पहले सीकर नगर परिषद ने राधाकिशनपुरा और मोचीवाड़ा क्षेत्र की सड़कों की चौड़ाई (Sikar Road Widening Plan) बढ़ाने का काम शुरू किया था। शहरवासियों के लिए मार्ग सुगम होने के बाद, अब नगर परिषद ने अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की योजना लागू करने का निर्णय लिया है।
सूत्रों के अनुसार, चारों मार्गों पर तीन हजार से अधिक दुकानें और मकान अतिक्रमण के दायरे में आएंगे। स्थानीय लोग लंबे समय से इन क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से एज्यूकेशन जोन (education zone) के लोगों को भी काफी राहत मिलने की संभावना है।
मीडिया संस्थान ने उठाया मुद्दा, मिलेगी लोगों को राहत-
शहर में जोनल प्लान की अनदेखी का मामला हाल ही में एक मीडिया संस्थान ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद हरकत में आई और शहर के मुख्य मार्गों को जोनल प्लान के अनुरूप चौड़ा करने की योजना तैयार की। सब कुछ तय रहा तो होली से पहले इस पर काम शुरू हो जाएगा।
पुलिस लाइन फाटक से झुंझुनूं बाईपास-
पुलिस लाइन फाटक से झुंझुनूं बाईपास (Police Line Gate to Jhunjhunu Bypass) को जोड़ने वाले इस मार्ग पर दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय यहां कई-कई घंटे तक यातायात ठप रहता है। इसी परेशानी को देखते हुए नगर परिषद ने इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 40 फीट करने की तैयारी कर ली है।
रामपुरा रोड: अब होगा 60 फीट, मिलेगी राहत-
पोलोग्राउंड इलाके से बीकानेर बाईपास (Pologround area to Bikaner Bypass) की ओर जाने वाले लोगों को इस योजना से बड़ी राहत मिल सकेगी। जोनल प्लान के अनुसार इस मार्ग को 60 फीट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। सड़क की चौड़ाई को लेकर 40 और 60 फीट के बीच लंबे समय से बना पेंच अब सुलझने की उम्मीद है।
एज्युकेशन जोन से झुंझुनूं बाईपास-
एज्युकेशन जोन से झुंझुनूं बाईपास को जोड़ने वाली इस सड़क को भी जोनल प्लान के अनुरूप 40 फीट चौड़ा किया जाएगा। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
बसंत विहार से सहकारी समिति तक मार्ग होगा चौड़ा-
जयपुर रोड स्थित आईटीआई कॉलेज (ITI College, Jaipur Road) के सामने से बसंत विहार होते हुए सहकारी समिति कार्यालय तक जाने वाली सड़क को 40 फीट चौड़ा किया जाएगा। सड़क विस्तार से बजरंग कांटा (Bajrang Kanta) और डिपो तिराहे पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
एक्सपर्ट….
शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से जोनल प्लान के अनुसार संपर्क सड़कों का विकास किया जाएगा। राधाकिशनपुरा (Radhakishanpura) की तर्ज पर शहर के चार अन्य मार्ग भी चिन्हित किए गए हैं। आमजन की आपत्तियां दर्ज होने के बाद आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में कार्य शुरू होगा।
-शशिकांत शर्मा, नगर परिषद आयुक्त, सीकर
