High Return On FD : आज के समय में हर कोई इस बारे में सोचता है कि वो किसी ऐसी जगह पर निवेश करें जहां पर उनको बंपर रिटर्न मिले। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एफडी पर बंपर रिटर्न दे रहे है। आइए जानते हैं इन बैंकों में निवेश कैसे करना है।
(Investing in FD) लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए हर कोई चाहता है कि वो अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसी जगह पर निवेश करें जहां से उनको बंपर रिटर्न मिले। ऐसे में एफडी सबसे बेहतरीन विकल्प होता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से एफडी पर मिलने वाले रिटर्न (Return on FD) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
सिनियर सिटिजन को होगा बंपर लाभ-
रिटायरमेंट के बाद अक्सर बुजुर्गों को पैसों की टेंशन (Senior Citizen Pension) हो जाती है क्योंकि नियमित सैलरी बंद हो जाती है और खर्चे लगातार बने रहते हैं। इस स्थिति में इलाज, दवाइयों, घर के खर्च और इमरजेंसी जरूरतों के लिए सुरक्षित और स्थिर आय का साधन होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इस वजह से अधिकतर सीनियर सिटीजन अपनी जमा पूंजी को ऐसे निवेश विकल्पों में लगाना पसंद करते हैं, जहां पैसा सुरक्षित रहे और हर महीने या साल निश्चित ब्याज मिलता रहे, इसकी वजह से वे बुढ़ापे में आर्थिक चिंता की परेशानी से बच सकते हैं।
लंबे समय के लिए निवेश करने का बेहतरीन मौका-
अगर आप सीनियर सिटीजन (Senior Citizen Investment Option) हैं और लंबे समय के लिए पैसा सुरक्षित रखकर अच्छा ब्याज (FD highest interest rate) कमाना चाहते हैं तो छोटे फाइनेंस बैंक आपको अभी भी अच्छा मौका उपलब्ध करा रहे हैं। कई छोटे बैंक 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। ये रेट बड़े बैंकों से काफी बेहतर हैं और सीनियर सिटीजन को सामान्य से 0.50 फीसदी एक्स्ट्रा मिलता है। कुछ प्रमुख छोटे फाइनेंस बैंकों के 10 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज रेट हैं जो अभी चल रहे हैं।
इन बैकों में मिलेगा 7 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न-
ऑरो स्मॉल फाइनेंस बैंक (Latest bank news in Hindi) में सीनियर सिटीजन को 7.25 प्रतिशत सालाना ब्याज उपलब्ध करा रहा है। वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ऊपर है जहां 7.50 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है जोकि एक बेहतरीन रिटर्न विकल्प बनकर सामने आ रहा है। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 6.25 प्रतिशत है। जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 प्रतिशत दे रहा है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक में 6.75 प्रतिशत ब्याज है। स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 6.75 प्रतिशत ऑफर कर रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.45 प्रतिशत दे रहा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7 प्रतिशत और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7.25 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है।
10 साल की एफडी पर मिलेगा इतना रिटर्न-
ये छोटे फाइनेंस बैंक (Bank updates) डिपॉजिट जुटाने के लिए ज्यादा ब्याज को ऑफर कर रहे हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ये अच्छा मौका है क्योंकि 10 साल लंबी एफडी में कंपाउंडिंग से रकम काफी बढ़ जाती है। जैसे अगर कोई 10 लाख रुपये जमा करता है तो 7.50 प्रतिशत पर काफी अच्छी कमाई की जा सकती है। ये बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन से 5 लाख रुपये तक सुरक्षित रहते हैं। अगर आप 5 लाख से ज्यादा जमा करते हैं तो आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए। हालांकि ज्यादातर लोग इसी लिमिट में रहते हैं।
छोटे बैंक देते हैं ज्यादा रिटर्न-
बड़े बैंक जैसे एसबीआई या एचडीएफसी में अभी 10 साल के लिए सीनियर सिटीजन को 6.5 से 7 फीसदी के आसपास ही मिलता है। छोटे बैंक ज्यादा रेट इस वजह से देते हैं क्योंकि वे तेजी से बढ़ रहे हैं और ज्यादा डिपॉजिट (FD return news) की चाह रखते हैं। हालांकि चुनते समय सभी बैंक की ब्रांच, ऑनलाइन सर्विस और कस्टमर केयर भी जांच कर लेनी चाहिए, क्योंकि रेट समय-समय पर बदलते रहते हैं इस वजह से बैंक की वेबसाइट या ब्रांच जाकर लेटेस्ट कन्फर्म कर लें। अगर आप रिटायरमेंट के लिए प्लान कर रहे हैं या नियमित इनकम चाहते हैं तो एफडी (FD interest rate) अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें कोई मार्केट रिस्क नहीं, पैसे फिक्स रहते हैं और ब्याज हर तिमाही या महीने में मिल सकता है।
