Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी में लगातार गिरावट का दौर जारी है। दोनों कीमती धातुओं के रेट हाई पर जाने के बाद तेजी से नीचे आए हैं। आज 18 फरवरी को सोना सस्ता होकर 153680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
सोने व चांदी के भाव ने दुनिया भर में तहलका मचा रखा है। कभी रेट तेजी से गिर रहे हैं तो कभी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। आज 18 फरवरी को भी सर्राफा बाजार और MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए सही साबित हो सकता है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
सोने में 1 हजार रुपये ज्यादा की गिरावट –
आज सुबह से ही सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, मुनाफावसूली की वजह से सोने के रेट गिर रहे हैं। आज सुबह 9:53 बजे तक MCX पर सोना 1080 रुपये सस्ता होकर 1,53,680 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price Update) के स्तर पर आ गई है। एक्सपर्ट का मानना है कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ है।
चांदी 3 हजार से ज्यादा सस्ती –
कल यानी 17 फरवरी को चांदी (Chandi rate) में बड़ी गिरावट के बाद आज फिर से गिरावट आई है। चांदी के भाव (Silver Rate Today MCX) में सुबह तक 3127 रुपये की कटौती दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ चांदी अब 2,36,764 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। दो दिनों के भीतर चांदी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आ चुकी है, जो औद्योगिक मांग और निवेश के लिहाज से एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है।
इस वजह से सोने-चांदी में आ रही गिरावट –
ऊंचे स्तरों पर सोने व चांदी के रेट (Gold Silver Rate) पहुंचने के बाद अब निवेशक ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग की वजह से गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्याज दरों को लेकर आ रहे बयानों ने बुलियन मार्केट को प्रभावित किया है। भारत में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट और अन्य आर्थिक गतिविधियों के बीच निवेशकों का ध्यान इक्विटी की ओर भी जा रहा है।
एक्सपर्ट ने निवेशकों को दी राय –
एक्सपर्ट के अनुसार, यह गिरावट उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, बाजार अभी अस्थिर है, इसलिए किश्तों में खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है।
