IMD Weather: हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट (hailstorm alert) भी जारी किया गया है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है और आज (18 फरवरी) मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, विदा ले रही सर्दी के बीच मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में आज मौसम (today weather update) का मिजाज कैसा रहेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम-
दिल्ली में आज (18 फरवरी) हल्की बारिश होने की संभावना है। इन दिनों राजधानी का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।
भारत मौसम विज्ञान (IMD Weather Alert) विभाग ने बुधवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान दोपहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में धूप खिली रह सकती है। बारिश के बाद आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। नोएडा में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान-
नई दिल्ली – 19° – 29°
मुंबई – 22° – 31°
कोलकाता – 18° – 29°
बेंगलुरु – 19° – 30°
लखनऊ – 14° – 28°
जयपुर – 15° – 29°
अहमदाबाद – 20° – 34°
चंडीगढ़ – 13° – 25°
भोपाल – 16° – 31°
पटना – 15° – 28°
रांची – 16° – 29°
भुवनेश्वर – 21° – 33°
राजस्थान में कैसा रहेगा आज मौसम-
एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान (rajasthan weather update) के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में आज दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर (jaipur weather), भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इन इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
आज तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम-
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से तमिलनाडु के कम से कम 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के पूर्वी हिस्से के आसपास यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। 18 फरवरी तक पूरे तमिलनाडु में मौसम (tamil nadu weather update) शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा।
19 फरवरी को तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय जिलों और डेल्टा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 फरवरी को मौसम प्रणाली के और अधिक सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। इस दौरान तमिलनाडु के कई इलाकों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी मध्यम बारिश हो सकती है।
