DA Hike: सरकार की ओर से साल में दो बार डीए में संशोधन किया जाता है। अब हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में आए आंकड़ों से जनवरी 2026 से लागू होने वाले डीए बढ़ौतरी के रास्ते क्लियर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि होली से पहले ही सरकार जनवरी डीए हाइक (January DA Hike) को लेकर ऐलान कर सकती है।
जनवरी के डीए को लेकर कर्मचारियों में बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब हाल ही में आए आंकड़े से जनवरी 2026 से प्रभावी डीए की तस्वीर साफ हो गई है। अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है और उम्मीद है कि होली से पहले DA बढ़ोतरी का ऐलान (DA hike announced) हो सकता है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि डीए बढ़ौतरी के बाद लेवल 1 के कर्मियों का डीए कितना होगा। उम्मीद की जा रही है कि कर्मियों को एरियर भी मिल सकता है।
कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
जानकारी के अनुसार सरकार होली से पहले या मार्च 2026 के पहले हफ्ते में ऐलान किया जा सकता है। अगर सब कुछ ऐसे ही होता है तो मार्च 2026 के आखिर में आने वाली सैलरी में यह क्रेडिट हो सकता है। बता दें कि दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों के आधार पर जनवरी में कर्मियों के DA (DA of employees in January) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।
कर्मियों की सैलरी पर क्या पड़ेगा असर
अभी तो फिलहाल कर्मियों को DA (Dearness Allowance) 58 प्रतिशत मिल रहा है और 2 प्रतिशत बढ़ौतरी के बाद कर्मियों का डीए 60 प्रतिशत हो जाएगा। भले ही यह डीए जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, लेकिन इसका ऐलान मार्च में होली के आस-पास हो सकता है। इस हिसाब से लेवल 1 कर्मचारियों, जिनका न्यूनतम बेसिक पे (Minimum Basic Pay for Level 1 employees) 18000 रुपये है, उनके डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद कर्मियों को महीने में 360 रुपये का सीधा लाभ होगा।
अगर कर्मियों का DA 60 प्रतिशत हो जाएगा, तो ऐसे में लेवल 1 के कर्मचारी को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 10,800 रुपये प्रति महीने हो जाएगा। जान लें कि यह न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये के आधार निकला है।
कितना होगा कर्मियों का एरियर
वैसे तो सरकार जनवरी से प्रभावी DA बढ़ौतरी (DA Hike In January) का ऐलान मार्च में होली के आसपास करती है। क्योंकि नया DA 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, इस वजह से मार्च की सैलरी में कर्मियों को जनवरी और फरवरी का एरियर भी जोड़कर दिया जाने वाला है।। लेवल 1 के कर्मचारियों की एरियर की बात करें तो इन कर्मियों का 2 महीने का एरियर (2 months arrears of employees) तकरीबन 720 रुपये होगा।
अंतरिम राहत की तरह काम करेगा नया पे कमीशन
अब सातवें वेतन आयोग (seventh pay commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है। ऐसे मे 1 जनवरी 2026 से मिलने वाला यह DA 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने तक एक अंतरिम राहत की तरह होगा। 8वें वेतन आयोग के आधिकारिक तौर पर लागू होने पर डीए को बेसिक सैलरी में मर्ज ( DA Merge) किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों का बेसिक पे 18,000 से बढ़कर 21,600 या उससे भी ज्यादा हो सकता है।
