Gold silver price : फरवरी महीने में सोने व चांदी की कीमतों में काफी बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस बीच आज 20 फरवरी को घरेलू बाजार में एक बार फिर सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में सबकी निगाहें सोने व चांदी की कीमतों में टिकी हुई हैं। चलिए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने व चांदी की क्या कीमतें हैं।
साल 2026 में सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उथल-पुथल देखने को मिल रही है। ऐसे में आज 24 कैरेट सोने के रेट 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, आज 22 कैरेट सोने के रेट 143460 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा आज देश में 18 कैरेट सोने के रेट 1,17,380 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। बीते दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी महीने (Gold And Silver Price) की शुरुआत में ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी, जिसके चलते खरीदारों को काफी राहत मिली है।
जानें महानगरों में क्या है सोने की कीमत
देश के अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी की अलग-अलग कीमतें (Gold Or Silver Price) दर्ज की जा रही हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में (Delhi Gold Price) आज 21 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 15665 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 14361 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। वहीं, यहां 18 कैरेट सोने के रेट 11753 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 15819 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14501 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 12401 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं।
इसी के साथ आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 15650 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14346 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 11738 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने के रेट 15650 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14346 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 11738 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया जा रहे हैं।
वहीं, आज 21 फरवरी को बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने के रेट 15650 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14346 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 11738 रुपये प्रति ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ हैदराबाद में भी 24 कैरेट सोने के रेट 15650 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 14346 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 11738 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं।
जानें क्या है चांदी का हाल
बीते कई दिनों से चांदी की कीमतों में गिरावट (Silver Rate Down) देखने को मिली है। हालांकि आज चांदी की कीमतों में कुछ बढ़त दर्ज की जा रही है। आज 21 फरवरी को घरेलू बाजार में चांदी के रेट 270000 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहे हैं। ऐसे में कल के मुकाबले आज चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में 100 रुपये की बढ़त हुई है। इस बढ़त के बावजूद चांदी अपने निचले स्तर (Latest Silver Price) के करीब ही बनी हुई है। देश के सभी प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतें लगभग एक समान देखने को मिल रही हैं।
