Gold Rate : सोने की कीमतों में गिरावट का दौर अब थम गया है। आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रहा है। वहीं निवेशकों को इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
लगातार गिर रही सोने की कीमतों में अब तेजी दर्ज की जा रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी का दौर बना रहने वाला है। आज सोने की कीमतों में लगभग 2000 रुपये तक का उछाल आया है। उछाल आने के बाद निवेशकों के चहरे खिल उठे हैं। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने और चांदी की ताजा कीमत क्या चल रही है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी-
शुक्रवार को सोने की कीमतों (Gold Latest Price) में तेजी दर्ज की गई है। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। मुंबई में सोने की कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार को दिल्ली (Delhi Gold Rate) के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमत (Sone ki Kimat) में तेजी आई है। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर है।
दिल्ली में सोने का रेट-
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi 24 carat gold price) के बारे में बात करें तो इसका रेट 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव-
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 143460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत-
पुणे और बेंगलुरु दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Rate Today) 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
जानिये आपके शहर में सोने की कीमत-
दिल्ली
22 कैरेट सोना – 143610 रुपये
24 कैरेट सोना – 156650 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना – 143460 रुपये
24 कैरेट सोना – 156500 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 143510 रुपये
24 कैरेट सोना – 156550 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना – 143460 रुपये
24 कैरेट सोना – 156500 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना – 143460 रुपये
24 कैरेट सोना – 156500 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 143460 रुपये
24 कैरेट सोना – 156500 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना – 143610 रुपये
24 कैरेट सोना – 156650 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना – 143510 रुपये
24 कैरेट सोना – 156550 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना – 143510 रुपये
24 कैरेट सोना – 156550 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना – 143610 रुपये
24 कैरेट सोना – 156650 रुपये
आज चांदी का ये है रेट-
चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) में आज तेजी दर्ज की गई है। आज इसकी कीमत 270100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.97 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Chandi ka Bhav) 18,000 रुपये या 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
