Haryana Me Barish : हरियाणा में बारिश के बाद से ही मौसम एकदम कूल-कूल हो गया है। हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश (Haryana Me Barish) से ठंड बढ़ गई है और लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद कई जिलों में ठंड की रि-एंट्री हो गई है। अब इसी बीच आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में –
हरियाणा में जहां फरवरी के बीच में मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था। वहीं, अब दो दिन हुई बारिश (haryana weather forecast) के बाद एक बार फिर वातावरण ठंड हो गया है और मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ी है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
बीते दिनों किन इलाको में हुई बारिश
बीते दिनों बारिश के बाद अंबाला में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Ambala) 24.4°C रिकॉर्ड किया गया है। आईएमडी के अनुसार पश्चितमी विक्षोभ के बाद 19–23 फरवरी तक हरियाणा का मौसम शुष्क बना रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22–30°C के बीच रह सकता है। बीते दिनों जिन इलाको में बारिश (Haryana Rain Alert) रिकॉर्ड की गई है। इन इलाको में -जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल का नाम शामिल है और इसके साथ ही पंचकूला, करनाल, कैथल और भिवानी में बादलों की आवाजाही लगी हुई हैं।
अंबाला जिले में मौसम का हाल
जहां एक ओर बारिश के बाद हरियाणा के कई जिलों में मौसम (Weather in Haryana) ठंड हो गया है। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा के अंबाला जिले में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही करनाल जिले में सबसे कम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा में आज 19 फरवरी का तापमान 14°C है। वहीं, अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
आईएमडी के मुताबिक हरियाणा में मौसम (Haryana Weather Forecast) 19 से 23 फरवरी के दौरान शुष्क रहने वाला है। इस दौरान उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं दिन में तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। आज 19 फरवरी को हरियाणा का मौसम (Haryana weather) साफ रहेगा और इस दौरानर दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊंचा रह सकता है। इसके साथ ही कुछ इलाको में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार हरियाणा (Haryana Weather Updates) में 20 से 22 फरवरी तक मौसम सामान्य रह सकता है और कई इलाकों में बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा और अधिकतम तापमान 22°C से 30°C के बीच रह सकता है। इस दौरान 23 से 25 फरवरी तक मौसम सामान्य रहेगा और दिन में तापमान में इजाफा हो सकता है और न्यूनतम तापमान ठंडा रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते यहां मौसम में हलकी अस्थितरता देखने को मिलेगी, लेकिन बारिश के कम आसार है।
