8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, अगर आठवां वेतन आयोग जनवरी 2027 से लागू होता है, तो कर्मचारियों के खातों में एरियर (Arrears in employees’ accounts) जमा हो सकता है… ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर इसकी गणना कैसे होगी-
अगर जनवरी 2027 से 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी लागू होती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के खातों में लाखों रुपए का एरियर जमा हो सकता है।
लेकिन सवाल यही है-कितना एरियर (arrear) मिलेगा? यही चर्चा इन दिनों हर केंद्रीय कर्मचारी के मन में चल रही है। जनवरी बीत चुकी है और फरवरी भी आधे से ज्यादा निकल गया है, लेकिन अब तक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉई फेडरेशन (All India NPS Employees Federation) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के अनुसार, आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जा सकती हैं, लेकिन बढ़ी हुई सैलरी जनवरी 2027 से मिलने की संभावना है। इस हिसाब से पूरे 12 महीने का एरियर बन सकता है।
बड़ा सवाल: एरियर की गणना आखिर होती कैसे है?
एरियर की गणना काफी सीधे तरीके से होती है: नई बेसिक सैलरी (employees new basic salary) में से पुरानी बेसिक सैलरी घटाई जाती है, जिससे मासिक अंतर निकलता है। फिर इस अंतर को महीनों की संख्या से गुणा किया जाता है। इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्तों का भी अंतर इसमें जोड़ा जाता है। अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor in 8th Pay Commission) 2.86 से 3.0 के बीच हो सकता है, यानी मौजूदा बेसिक सैलरी लगभग 2.9 गुना तक बढ़ सकती है।
अनुमानित एरियर (जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक)-
ग्रुप – 7वें वेतन आयोग बेसिक पे (औसत) – अनुमानित नई बेसिक पे – मासिक अंतर – 12 माह का एरियर (बेसिक+DA)
ग्रुप A – ₹56,100 – ₹1,60,000 – ₹1,03,900 – ₹12.46 लाख
ग्रुप B – ₹35,400 – ₹1,00,000 – ₹64,600 – ₹7.75 लाख
ग्रुप C – ₹25,500 – ₹72,000 – ₹46,500 – ₹5.58 लाख
ग्रुप D – ₹18,000 – ₹52,000 – ₹34,000 – ₹4.08 लाख
ध्यान रहे, ऊपर बताए गए आंकड़ों में HRA और TA पूरी तरह शामिल नहीं हैं। अगर इन्हें नए बेसिक सैलरी के साथ जोड़ा गया तो एरियर की रकम और बढ़ सकती है।
किसे होगा कितना फायदा?
– ग्रुप A अधिकारी: करीब 12-15 लाख रुपए तक एरियर मिल सकता है।
– ग्रुप B कर्मचारी: 7-9 लाख रुपए तक।
– ग्रुप C कर्मचारी: 5-6 लाख रुपए तक।
– ग्रुप D कर्मचारी: लगभग 4 लाख रुपए तक।
क्या एरियर का आंकड़ा और बढ़ सकता है-
अगर फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) 3.0 से ऊपर जाता है तो बेसिक सैलरी और बढ़ जाएगी, जिससे एरियर की रकम भी बढ़ सकती है। इसके अलावा, DA हर छह महीने में रिवाइज होता है और नया DA नए बेसिक पर लागू होगा, जिससे कुल एरियर और अधिक हो सकता है। HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (transport allowance) भी नए वेतन के अनुसार दोबारा कैलकुलेट किए जाएंगे।
कर्मचारियों के लिए क्यों जरूरी-
महंगाई के इस दौर में यह एरियर कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। कई लोग पहले से ही लोन, बच्चों की पढ़ाई या घर के खर्च की योजना इसी उम्मीद के साथ बना रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक अंतिम तारीख और फिटमेंट फैक्टर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए ये सभी आंकड़े केवल अनुमान पर आधारित हैं।
स्पष्ट है, अगर आठवां वेतन आयोग (8th pay commission latest update) जनवरी 2027 से लागू होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के खातों में बड़ी रकम आ सकती है। अब सभी की नजरें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं।
