Gold Price Today: 22 फरवरी को एक ओर जहां सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव कमजोर नजर आ रहे हैं। दिल्ली सहित प्रमुख सराफा बाजारों में गोल्ड के रेट (gold rate) ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं… ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है सोने-चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं-
सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। 22 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,57,530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने के भाव 850 रुपये चढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने, अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन वार्ता विफल रहने से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी दिख रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price in Bangalore) 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली – 144260 – 157530
मुंबई – 143460 – 157380
अहमदाबाद – 144310 – 157430
चेन्नई – 144260 – 157380
कोलकाता – 144260 – 157380
हैदराबाद – 144260 – 157380
जयपुर – 144410 – 157530
भोपाल – 144310 – 157430
लखनऊ – 144410 – 157530
चंडीगढ़ – 144410 – 157530
चांदी की कीमत (Silver Price) –
22 फरवरी की सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज (Silver price fall) की गई है। चांदी 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Spot price of silver in the international market) 80.5 डॉलर प्रति औंस है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। गौरतलब है कि जनवरी में चांदी के दाम 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गए थे।
