Haryana Ka Mausam : हरियाणा में अभी मौसम एकदम गुलाबी हो गया है, जहां दिन में चुभन भरी धूप हो रही है और शाम होते-होते ठंड का एहसास होने लगता है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब हरियाणा (Haryana Weather Forecast) का मौसम उल्टी चाल चलने वाला है और आगामी समय में यहां के मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा।
हरियाणा में फरवरी के महीने में ही मौसम में खूब परिवर्तन देखने का मिल रहा है। एक ही दिन में धूप-छांव के असमंजस ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। अब इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि इस बार हरियाणा में मौसम (Haryana Ka Mausam ) उलटी गिनती चल रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
किन इलाको में कितना रहेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि पलवल में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Palwal) 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है और नारनौल में न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 23 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा, और 24 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। एक्यूआई की बात करें तो फरीदाबाद में एक्यूआई 248 रिकॉर्ड किया गया है और गुरुग्राम 217 रिकॉर्ड किया गया है।
आज कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
हरियाणा में आज 21 फरवरी का तापमान (Haryana Ka Temprature) 13°C है, साथ ही अंबाला जिले में सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 फरवरी तक मौसम खुशनुमा रहेगा और उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के आसार है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं दिन में तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है। साथ ही हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार है।
27 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार हरियाणा (Haryana Ka Mausam) में 27 फरवरी तक मौसम में फेरबदल का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताह की शुरुआत साफ और शुष्क मौसम से होगी, लेकिन रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। आज 21 और 22 फरवरी को कई जिलों में धूप खिली रह सकती है, जिससे अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। वहीं 23 और 24 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
हरियाणा के किन जिलों में कितना रहा AQI
आईएमडी (IMD Weather Updates) के अनुसार 25 फरवरी से मौसम एक बार फिर साफ होने लगेगा और 26 और 27 फरवरी को प्रदेश में शुष्क और सामान्य मौसम रह सकता है। सप्ताह के आखिरी दिन के तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो सकता है, जिससे हल्की गर्माहट महसूस होने की संभावना है।
हरियाणा में AQI लेवल में भी लगातार उताार-चढ़ाव देखा जा रहा हैं। राजधानी दिल्ली में AQI (AQI in Delhi) लेवल 221 देखने को मिला है। वहीं, फरीदाबाद जिले में AQI (AQI in Faridabad district) लेवल 248 रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 217 देखने रिकॉर्ड किया गया है और अंबाला जिले में AQI लेवल 220 रिकॉर्ड किया गया है।
