DA Hike 2026 : जैसे-जैसे समय बीत रहा है। वैसे-वैसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहा हैं। अगर पिछले पांच साल के ट्रेंड को देखें तो इससे क्लियर होता है कि जनवरी से जून DA (DA Hike News) में बदलाव की घोषणा आमतौर पर होली के पास मार्च में ही की जाती है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
फरवरी माह का आखिरी हफ्ता चल रहा है और ऐसे में कर्मचारियों के बीच यही अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार होली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए में बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है या नहीं। आइए खबर में जानते हैं कि डीए हाइक (DA Hike 2026) का पिछले 5 साल का पैटर्न क्या रहा है और डीए में कितना इजाफा हो सकता है।
कितना बढ़ सकता है कर्मियों का डीए
अगर बीते 5 वर्ष का रिकॉर्ड देखें तो होली से पहले डीए का ऐलान होना आम बात नहीं है, और खासतौर पर तो जब होली मार्च की शुरुआत में होती है। अभी केंद्रीय कर्मचारी (Central employees News) और पेंशनर्स को 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। 1 अक्टूबर 2025 को जुलाई से दिसंबर अवधि के लिए डीए में 3 प्रतिशत इजाफे का ऐलान किया गया था। अब डीए में अगली बढ़ोतरी जनवरी 1, 2026 से लागू प्रभावी मानी जाएगी और संभावना है कि डीए में 2 प्रतिशत इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
क्या इशारा देता है 5 साल का ट्रेंड
2021 से 2025 के आंकड़ों के अनुसार जुलाई से दिसंबर वाला डीए का ऐलान अक्सर दिवाली से पहले होता हैं। लेकिन जनवरी (DA Hike In January) से जून वाली डीए बढ़ौतरी की घोषणा होली के बाद होती है। हालांकि साल 2024 में 7 मार्च को डीए बढ़ोतरी का ऐलान हुआ। जबकि होली 25 मार्च को थी। वहीं, 2025 में जनवरी से जुन की डीए (DA from January to June) बढ़ौतरी 28 मार्च का की गई थी। जबकि, होली 14 मार्च को थी। इससे क्लियर है कि इस बार होली से पहले डीए का ऐलान होना तय नहीं है।
बता दें कि मार्च वाली घोषणा होली से पहले हो, ऐसा जरूरी तो नहीं है। अगर होली मार्च की शुरुआत में पड़ती है तो ऐसे में कैबिनेट का फैसला ज्यादातर बाद में ही आता है।
8वें पे कमीशन पर बड़ा अपडेट
अब इस बार डीए बढ़ौतरी (DA Hike Updates) इसलिए भी जरूरी मानी जा रही है, क्योंकि 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। बात करें आठवें पे कमीशन की तो 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का काम शुरू हो गया है, लेकिन उसकी सिफारिशें लागू होने में अभी वक्त लग सकता है। जानकारी के अनुसार असली सैलरी बदलाव 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत तक हो सकता है।
कर्मचारी संगठन कर रहे यह मांग
कर्मचारी संगठन और एनसी-जेसीएम कई समय से यह मांग कर रहे हैं कि कर्मियों के 58 प्रतिशत डीए को बेसिक वेतन में मर्ज (DA merged with basic pay) कर दिया जाए। हालांकि सरकार ने अभी तक इसका संकेत नहीं दिया है। अभी कर्मचारियों को अगली डीए बढ़ोतरी के लिए कैबिनेट के फैसले का वेट करना होगा और ऐसे में यही लग रहा है कि होली के बाद ही डीए बढ़ौतरी का ऐलान हो सकता है।
