Gold Price in India : पिछले कुछ सालों में सोने के भाव ने इन्वेस्टर्स को बंपर रिटर्न दिया है। बीते कुछ समय की तेजी के बाद सोने की कीमत 1.50 लाख के आसपास पहुंच चुकी है। अब बढ़ती कीमतों (Gold Price in India) के चलते सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर होता नजर आ रहा है। खबर में जानिए सोने से जुड़े अपडेट के बारे में –
सोने की कीमतों में तेजी का दौर अब भी जारी है और अगर पिछले 4-5 सालों का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी देखी गई है। बताया जा रहा है कि आगामी सालों में सोने की कीमतों (Gold Price Prediction) में तेजी का दौर जारी रह सकता है। अगर आप भी आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि 2030 तक 10 ग्राम के रेट क्या हो जाएंगे।
दिल्ली में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में सोने का भाव (Gold Rate in Delhi) 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि बीते दिनों यहां पर 1,24,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मौजुद थे। यानी देखा जाए तो एक ही दिन में सोने के भाव मे 1870 रुपये की तेजी आई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर अभी 5 लाख रुपये का सोना खरीदा जाए तो 2030 तक इन्वेस्टर्स को इस पर कितना रिटर्न मिल सकता है।
सोने ने कब दिया नेगैटिव रिटर्न
देशभर में सोना (Gold Rates Updates) सनातन परंपराओं का अहम हिस्सा रहा है। शादी-ब्याह के सीजन पर सोने की डिमांड ओर बढ़ जाती है। साथ ही सोने (gold price in 2030 Investment Tips) के आभूषण खराब वित्तीय स्थिति में काफी मददगार होते हैं। बढ़ती महंगाई और वैश्विक और घरेलू आर्थिक अनिश्चितता के चलते सोने की डिमांड में तेजी से इजाफा हुआ है। अगर 2000 से 2025 का ही ट्रैक रिकॉर्ड पर गौर करें तो चक्रवृद्धि वार्षिक वृ्द्धि दर (compound annual growth rate) 14 प्रतिशत तक रहा है। वैसे तो सोने की कीमतों ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है, लेकिन 2013, 2015 और 2021 ये तीन साल ऐसे रहे हैं, जिसमें सोने के भाव ने निगेटिव रिटर्न दिया है।
25 सालों में कितने बढ़े सोने के दाम
25 साल पहले यानी सन 2000 में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate in 2000) 4,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था, जो अब 1.25 लाख तक पहुंच चुका है। अगर सोने के भाव की बढ़ती दरों पर गौर करें तो 2000 से 2025 के बीच इसने हर साल कम से कम 25 से 35 प्रतिशत के पास रिटर्न दिया है। अब एक्सपर्ट आगामी सालों में भी सोने की कीमतों में तगड़ा रिटर्न मिलने के आसार जता रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी आज के भाव पर 5 लाख का सोना खरीदते हैं तो ऐसे में आपको दोगुना से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।
2030 में इतने का मिलेगा एक तोला
सोने के दाम (Sone ke Rate) पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी समय में सोने से पॉजिटिव रिटर्न की संभावना हो सकती हैं, क्योंकि बढ़ती महंगाई दर और आर्थिक अनिश्चितता के चलते सोने की मांग में और ज्यादा इजाफा हो सकता है, जिससे कीमतों में उछाल आना लाजमी है। रिपोर्ट के अनुसार अगर सोने के भाव में ऐसे ही इजाफा होता है तो 2030 तक सोने की कीमतें 2.50 लाख तक पहुंच सकती हैं। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट में तो 10 ग्राम सोने के भाव 7 लाख से 7.50 लाख तक पहुंचने का अनुमान भी जता रही है।
