Gold Silver Rate :सोने व चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साल 2025 में सोने की कीमतें आसमान छुती रही हैं। वहीं, साल 2026 में भी जनवरी महीने में चांदी की कीमतों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बीच अब एक बार फिर सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 159630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो एक बार जाने से पहले सोने की कीमतें जरूर चेक करें। शादियों के सीजन में सोने की खरीद करने वालों को एक बड़ा झटका लग सकता है। आज सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में फिर से बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में आज 24 कैरेट सोने के रेट 2800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़े हैं। इस बढ़त के बाद सोने की कीमतें 160210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।
जानें अलग-अलग शहरों में क्या हैं रेट
घरेलू बाजार में सोने की कीमतें (Gold Price in Market) एक बार फिर तेजी पकड़ने लगी हैं। ऐसे में देश के अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी की अलग-अलग कीमतें दर्ज की जा रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों की बात करें तो आज यहां 24 कैरेट सोने के रेट 159630 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड के रेट 159910 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
कोलकाता में सोने की कीमतों (Kolkata Gold Rate) की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने के रेट 159700 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने के रेट 160370 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 24 फरवरी को 24 कैरेट गोल्ड के रेट 159950 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इंदौर में आज 24 कैरेट सोने के रेट 160080 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
गुलाबी नगरी जयपुर में सोने (Jaipur Gold Rate) के रेट 159890 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, सोने की कीमतों में आ रही तेजी की बात करें तो इसके पीछे एक वजह डॉलर का कमजोर होना है। दूसरी ओर ट्रंप टैरिफ को लेकर अमेरिका सुप्रीम कोर्ट की ओर से जो आदेश दिए गए हैं उसकी भी अहम भूमिका मानी जा रही है।
जानें कितने बढ़े हैं रेट
सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (AIBJA) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार के मुकाबले आज 24 फरवरी को 999 शुद्धता वाले सोने के रेट 3362 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़े हैं। इस बढ़त के साथ आज 24 फरवरी को 999 शुद्धता वाले सोने के रेट 158428 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं। इसी के साथ सराफा बाजार में भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से 17693 रुपये सस्ता हो गया है। आज जीएसटी समेत सोने के रेट 163180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
वहीं, बात करें 22 कैरेट सोने की कीमतों की तो आज 22 कैरेट सोने के रेट जीएसटी समेत 149473 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सोने के रेट जीएसटी शामिल करने के बाद 122385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
हालांकि बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के रेट 155066 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से आज दोपहर 12:15 बजे बताए गए आंकड़ों के अनुसार ऊपर दी गई कीमतें बताई गई हैं।
