UP Weather : यूपी में मौसम में खूब परिवर्तन देखा जा रहा है। बीते दो-तीन दिनों यहां पर खूब गर्मी पड़ रही है। अब जल्द ही प्रदेश में मौसम का रौद्र रूप दिखने वाला है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए कि आगामी दिनों में प्रदेश (UP Weather News) में मौसम कैसा बना रहने वाला है।
यूपी में अब फरवरी के महीने में दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। अब यहां पर कड़ाके की ठंड की विदाई हो गई है। हालांकि अभी भी कई जिलों में कोहरा देखा जा रहा है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में यूपी में मौसम (UP Weather Update ) का क्या हाल रहने वाला है। खबर में जानिए यूपी शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।
आगामी 2–3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि वाराणसी-लखनऊ के साथ ही यूपी (UP Weather Update) में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। आईएमडी के मुताबिक आगामी 2–3 दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ के साथ ही 25 से ज्यादा जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा होगा।
पूर्वी यूपी में छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि आगामी दिनों में खूब गर्मी देखने को मिलने वाली है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में मध्यम कोहरा छाए रहने को अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ौतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश को लेकर कोई आसार नहीं है। वहीं, कई जिलों में तापमान बढ़ सकता है।
किन जिलों में गर्मी बरपाएगी कहर
आईएमडी ने जिन जिलों में गर्मी बढ़ने को लेकर संभावना जताई है। उन जिलों में -गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बलिया, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बांदा, बदायूं, चंदौली, बिजनौर,चित्रकूट, जौनपुर, झांसी, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर का नाम शामिल हैं। लखनऊ में आज 23 फरवरी (UP Ka Mausam) को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
लखनऊ के मौसम का हाल
आईएमडी के मुताबिक लखनऊ (Lucknow weather Updates) में आज 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक आगामी 5 से 7 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी के आसार है। बताया जा रहा है कि यहां पर हफ्ते के आखिर तक पारा 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।
बांदा में मौसम का हाल
बांदा के मौसम (Weather in Banda) की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर आ गया है। यूपी में इस सप्ताह मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार है। अभी किसी एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित नहीं कर रहा है, जिससे मौसम साफ रह सकता है।
