Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। जहां प्रदेश में दिन में गर्मी सता रही थी। वही अभी यहां पर एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया है। खबर में जाने हरियाणा का मौसम (Weather in Haryana) कैसा रहने वाला है।
फरवरी माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है और आखिरी सप्ताह में हरियाणा का मौसम (Latest Weather Updates) एक बार फिर करवट ले रहा है। जहां एक और अभी प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही है तो वहीं दूसरी ओर दिन में धूप के चलते गर्माहट बनी रहती हैं। बीच-बीच में चल रही बादलों की आवाजाही ने लोगों को हैरान कर दिया है। मौसम विभाग का कहना कि आगामी कुछ दिनों में एक बार फिर हरियाणा में बूंदाबांदी देखी जा सकती है।
आज कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आज 23 फरवरी को पश्चिमी हरियाणा (Latest weather Haryana) के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है और दिन में बादलों की आवाजाही के चलते बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहेगा।
हरियाणा के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD Alert In Haryana) का कहना है कि हरियाणा में कल 24 फरवरी को मौसम सामान्य रह सकता है और इस दौरान दिन में धूप निकलने से तापमान स्थिर रहने वाला है। हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। इस दारान कुछ इलाको में कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है। वहीं, 25 फरवरी को प्रदेश के कुछ इलाको में आसमान साफ रह सकता है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को हल्की गिरावट महसूस हो सकती है।
26, 27 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
इसके साथ ही हरियाणा (Haryana Ka Mausam) में 26 फरवरी को शुष्क मौसम रह सकात है। इस दौरान दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है। ऐसे में बारिश या बादल के आसार थोड़े कम है। इसके अलावा 27 फरवरी को कई इलाको में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है।
फरवरी के आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि 28 फरवरी को राज्य के कई इलाको में मौसम साफ रह सकता है और इस दौरान दिन में धूप निकलेगी और रात में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। आईएमडी के अनुसार फरवरी के आखिरी दिनों में दिन के समय तापमान में इजाफा हो सकता है और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकता है। यानी की प्रदेश में फरवरी के आखिरी कुछ दिनों में 1-2 डिग्री का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
