gold silver rate :होली पर सोने चांदी की कीमतों में तगड़ा इजाफा हुआ है। होली वाले दिन सोना और चांदी बढ़कर फिर नए रिकॉर्ड की ओर जाते दिख रहे हैं। एक दिन पहले सोने चांदी में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब सोने और चांदी ने न केवल रिकवरी की है, बल्की बहुत बड़ी छलांग लगाई है।
सोने और चांदी (gold silver rates) के दामों में होली पर हरियाली लौट आई है। सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। इंटरनेशनल स्तर पर लगातार सोने और चांदी में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, नेशनल लेवल पर भी सोना चांदी अब ऊंचाई पर बने हुए हैं। चलिए जानते हैं सोने चांदी के दाम-
क्यों बढ़े सोने और चांदी के दाम
सोने और चांदी (gold and silver) की कीमतें बढ़ने का कारण निवेशकों की रूचि माना जा रहा है। सोने और चांदी को निवेशक सेफ हेवन के तौर पर देख रहे हैं। शेयर बाजारों में गिरावट के कारण लोग सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। इससे सोना और चांदी नए स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
चांदी की कीमतों में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी
चांदी (silver rate today) के दामों में बुधवार को 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी 5 मार्च को एमसीएक्स पर 2,68,814 रुपये पर ट्रेड कर रही है। कल के मुकाबले चांदी में 10,339 रुपये की बढ़ौतरी देखी गई है। वहीं 4% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,63,722 रुपये प्रति किलो रहा है। वहीं, चांदी की अधिकतम कीमत 2,68,814 रुपये रही है। वहीं, चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,66,500 रुपये रहा है। चांदी कल 2,58,475 पर बंद हुई थी।
सोने की कीमतों में भी तेजी
सोने की कीमतों (gold rate today) में भी तेजी देखने को मिल रही है। 2 अप्रैल के एक्सपायरी वाले सोने की एमसीएक्स पर कीमत 1,63,752 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। वहीं, सोने में 2,644 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना 1.64% बढ़ गया है। सोने का न्यूनतम भाव 1,62,258 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,63,800 रुपये रहा है। सोने का ओपनिंग प्राइस 1,63,265 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। सोना कल 1,61,108 रुपये पर बंद हुआ था।
कॉमेक्स पर सोने की कीमत
कॉमेक्स पर सोना (gold on comex) 5,202.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इसमें 78.90 डॉलर यानी 1.54% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने का ओपनिंग प्राइस 5,110 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का अधिकतम भाव 5,214.70 डॉलर रहा है। वहीं, न्यूनतम भाव 5,092.80 डॉलर प्रति औंस रहा है। कल सोना 5,123.70 डॉलर पर बंद हुआ था।
कॉमेक्स पर चांदी की कीमत
कॉमेक्स पर चांदी (silver MCX Price) 86.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वहीं, इसमें 2.767 डॉलर यानी 3.31% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी का ओपनिंग प्राइस 82.40 रुपये दर्ज किया गया है। चांदी का अधिकतम भाव 86.87 डॉलर रहा है। वहीं, न्यूनतम भाव 81.74 डॉलर प्रति औंस रहा है। कल चांदी 83.473 डॉलर पर बंद हुई थी।
