आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम (Team India) का सामना इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) से वानखेड़े स्टेडियम में हुआ, जहां टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने निर्धारित 20 ओवरों में 253 रन बना डाले, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने जोरदार पलटवार किया और 246 रन बनाने में सफल रही, लेकिन अंत में उन्हें 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
भारतीय टीम (Team India) ने इंग्लैंड को इस मैच में 7 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.
संजू सैमसन और शिवम दुबे की बदौलत Team India ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
भारतीय टीम (Team India) को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन भारत को पहला झटका दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में लगा वो सिर्फ 9 रन बनाकर ऑफ स्पिनर विल जैक्स का शिकार बने.
इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन (Sanju Samson and Ishan Kishan) ने भारत की पारी को संभाला और स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया. इन दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद शिवम दुबे ने जिम्मेदारी ली और संजू सैमसन के साथ 43 रनों की साझेदारी की, ईशान किशन जहां 18 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, वहीं संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली.
शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 और हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम (Team India) निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 253 रन बनाने में सफल रही.
जैकब बेथल ने की इंग्लैंड को जीताने की पूरी कोशिस
इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही, फिल साल्ट सिर्फ 5 और हैरी ब्रूक सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने. जोस बटलर के बल्ले से आज 25 रनों की पारी निकली, लेकिन इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने अकेले ही लड़ाई लड़ी. जैकब बेथल ने 48 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 105 रन बनाए. टॉम बैंटन ने 5 गेंदों में 17 और विल जैक्स ने 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेल जैकब बेथल का पूरा साथ दिया.
हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमाल की कप्तानी की, अंतिम 4 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और मैच का रुख भारत की तरफ पलट दिया. जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर में 7 तो 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 9 रन दिया. अंतिम ओवर में इंग्लैंड को 29 रनों की जरूरत थी. शिवम दुबे ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर जैकब बेथल को हार्दिक पंड्या के हाथो रन आउट कराकर मैच भारत की झोली में डाल दिया.
हालांकि अंत में जोफ्रा आर्चर ने 3 छक्के जड़े और 4 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम 246 रन बनाने में सफल रही और भारत (Team India) ने इस मैच को 7 रनों से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
