Jasprit Bumrah, IND vs NZ final: फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर वो कारनामा कर दिखाया जिसके लिए ये कहा जाता है कि जस्सी जैसा कोई नहीं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
IND vs NZ final, Jasprit Bumrah: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए।
जवाब में खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम 128 रनों के अंदर 6 विकेट गंवा चुकी है। फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर वो कारनामा कर दिखाया जिसके लिए ये कहा जाता है कि जस्सी जैसा कोई नहीं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
Jasprit Bumrah ने दोहराया बड़ा कारनामा
दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन की राह दिखाई थी। ठीक उसी तरह जस्सी ने फाइनल मुकाबले में भी ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को इशान किशन के हाथों कैच करवा कर पवेलियन रवाना किया।
क्या है पूरा मामला?
न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में जसप्रीत गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र स्ट्राइक पर थे। बुमराह ने 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेग स्टंप पर लेंथ गेंद डाली। रचिन ने इसे पिक-अप फ्लिक के जरिए बाउंड्री भेजने की कोशिश की, लेकिन शॉट सही तरीके से टाइम नहीं हो पाया और गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर हवा में चली गई।

Jasprit Bumrah ने किया रचिन रवींद्र को आउट
डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर खड़े ईशान किशन ने तुरंत आगे की ओर दौड़ लगाई और फुल लेंथ डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। दिलचस्प बात यह रही कि जब उनका शरीर जमीन से टकराया तो गेंद थोड़ी बाहर निकल गई, लेकिन ईशान ने तेजी से रिएक्शन देते हुए उछली हुई गेंद को फिर से पकड़ लिया।
इशान किशन का शानदार कैच
रचिन रवींद्र सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ये विकेट भारत के लिए बेहद अहम रहा। कैच पकड़ने के बाद बुमराह खुशी से झूम उठे और दौड़कर ईशान को गले लगा लिया। इस शानदार फील्डिंग मोमेंट के बाद टीम इंडिया मैच में पूरी तरह हावी नजर आई और न्यूजीलैंड पर दबाव बढ़ गया।
