8th Pay Commission :8वें वेतन आयोग को लेकर लगातार सब्र का समय बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों को बेसब्री से नए वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ौतरी का इंतजार है। यह तो क्लीयर है कि अभी वेतन नहीं बढ़ने वाला है। इसके लिए कर्मचारियों को इंतजार करना होगा। वहीं, सैलरी कितनी बढ़ेगी, इसको लेकर जरूर कुछ कैलकुलेशन आ रहे हैं।
कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है। नए वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी होगी। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी कब तक होगी इस बात पर स्पष्टता नहीं है, लेकिन बढ़ौतरी होना लाजमी है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों को क्या कुछ लाभ मिलने वाला है।
नए वेतन आयोग में कैसे होगा काम
केंद्र सरकार की ओर से गठित वेतन आयोग केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी ओर भत्तों को निर्धारित करता है। 8वां वेतन आयोग (8th cpc updates) भी सैलरी ओर पेंशन स्ट्रक्चर में संशोधन की सिफारिश करेगा, जिससे कर्मचारियों की सैलरी ओर भत्तों में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।
कब तक मिलेगा कर्मचारियों को लाभ
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि 8वें वेतन आयोग के गठन से सिफारिशें समय पर मिल सकती है। बता दें कि 8वें वेतन आयोग की तरफ से 18 महीने का समय मांगा गया है। इसके बाद सिफारिशें सरकार के पास आएगी तो सरकार भी इसकी समीक्षा करने में समय लेगी। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी होगी।
कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
8वें वेतन आयोग की संभावित सिफारिशों के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Employees minimum basic salary) 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 34,560 रुपये के आस-पास हो सकती है। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिल सकती है। ठीक ऐसे ही कर्मचारियों की पेंशन बढ़कर 17,280 रुपये के आस-पास हो सकती है। कर्मचारियों को नए वेतन आयोग का लाभ 2027 के मध्य में मिल सकता है।
