Gold Price Today : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं आज इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की ताजा कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी-
सोने की कीमतों में आ रही तूफानी तेजी अब थम गई है। आज एक बार फिर से इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 24 कैरेट सोने की कीमतों (24K Gold Price) में 5060 रुपये की गिरावट आई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कीमतों में गिरावट का ये दौर आने वाले दिनों में भी बना रहेगा। इसकी वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे थे, उनको काफी लाभ होगा।
जानिये आज क्या है रेट
नए सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 10 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24K Gold Price) घटकर 163790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं मुंबई में कीमत 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 5060 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4650 रुपये नीचे आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना (Gold Price in Dollar) 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली में सोने का रेट
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Price) 163790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 150140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का दाम
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Rate) 149990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत
पुणे और बेंगलुरु दोनों ही शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Pune Gold price) 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।
जानिये आपके शहर में सोने के दाम
दिल्ली
22 कैरेट सोना – 150140 रुपये
24 कैरेट सोना – 163790 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना – 149990 रुपये
24 कैरेट सोना – 163630 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 150040 रुपये
24 कैरेट सोना – 163690 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना – 149990 रुपये
24 कैरेट सोना – 163630 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना – 149990 रुपये
24 कैरेट सोना – 163630 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 149990 रुपये
24 कैरेट सोना – 163630 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना – 150140 रुपये
24 कैरेट सोना – 163790 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना – 150040 रुपये
24 कैरेट सोना – 163690 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना – 150140 रुपये
24 कैरेट सोना – 163790 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना – 150140 रुपये
24 कैरेट सोना – 163790 रुपये
इस वजह से गिर रहे हैं सोने चांदी के दाम
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनमें तेजी है। ये लड़ाई (Gold Price Hike) तब शुरू हुई, जब 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। साथ ही साथ कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व (Gold Price Fall reason) के कई देशों पर भी हमले कर दिये हैं।
चांदी का ये है रेट
दूसरी कीमती धातु चांदी के बारे में बात करें तो 10 मार्च की सुबह इसमें गिरावट दर्ज की गई है। कीमत 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पीछले सप्ताह चांदी का भाव 10000 रुपये नीचे आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Silver Price Today) 83.40 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
