UP Weather : यूपी में मौसम का मिजाज एकदम बदला-बदला लग रहा है। फरवरी के आखिर से ही यहां पर लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ गया है, लेकिन अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश (UP Rain Alert) में बरसात को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है, जिससे यूपीवासियो को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए खबर में जानते हैं कि किन जिलों में बारिश के आसार है।
यूपी में अब गर्मी के बाद जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। अब हाल ही में आईएमडी ने अपडेट जारी करते हुए कहा है कि अब प्रदेश में काले बादलों की आवाजाही लगी रहने वाली है और साथ ही कई इलाको में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार है। आईएमडी के मुताबिक अब जल्द ही प्रदेश में मौसम का उलटफेर होने वाला है। आइए खबर मे जानते हैं यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट (UP weather updates) के बारे में-
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
यूपी में आज 3 मार्च 2026 को मौसम (UP Ka Mausam) सामान्य जगहों पर साफ रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मार्च को यूपी में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। आईएमडी के अनुसार राज्य के प्रमुख शहरों में मौसम (UP Weather Forecast) साफ रह सकता है। इन इलाको में- नोएडा, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर का नाम शामिल है। कई जगहों पर हल्की नमी के चलते मौसम में उमस महसूस की जा सकती है, लेकिन फिलहाल किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट नहीं किया है। यूपी में कल 14 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
लखनऊ-नोएडा के मौसम का हाल
बीते दिनों राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather Updates) में गर्मी का असर देखा गया है। आज 13 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा में भी आज तापमान ऐसा ही बना रहने वाला है और सुबह नोएडा में हल्की धुंध नजर आने वाली है।
कब होगी यूपी में बारिश
मौसम विभाग (IMD Weather Rain Alert) का कहना है कि दो दिन बाद यानी 15 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के भी आसार है। 15 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बता दें कि ये दौर यूपी (UP Weather Forecast) के दोनों ही संभाग में 2 से 3 दिनों तक बना रहने वाला है। बारिश और तेज हवाओं के बाद यूपी के कई जिलों में तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग (IMD Weather Prediction) का कहना है कि कल 14 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके चलते मौसम में उलटफेर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
