Delhi Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली में भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस समय राजधानी में तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से मार्च के महीने में जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग में आने वाले मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है की राजधानी में किस दिन बारिश होगी।
उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में जोरदार गर्मी पड़ रही है। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से गर्मी ने अब पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने ताज पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 14 से 16 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ हल्की बरसात होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज अधिकतम तापमान तेजी से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल अगले दो दिनों तक तेज गर्मी बनी रहेगी। लेकिन 15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने पर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बीच 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रिकार्ड किया जा सकता है।
कल कहां कितना रहा तापमान
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, गुरुवार को सफरदगंज वेधशाला में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 6.9 डिग्री ज्यादा रहा है, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो इस मौसम के से 3.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 35.1 डिग्री, लोधी रोड में 36.8 डिग्री, रिज क्षेत्र में 36.6 डिग्री और आया नगर में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इन सभी स्थानों पर तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा रहा है।
इस बार गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में मार्च की शुरुआत के साथ ही जून वाली गर्मी देखने को मिल रही है। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार गर्मी समय से पहले आई है और अनुमान है कि इस बार पिछले साल के सारे रिकॉर्ड गर्मी तोड़ सकती है।
गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने का अनुमान
अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में इस वर्ष बिजली की अधिकतम मांग करीब 9,200 मेगावाट तक पहुंच सकती है, जबकि पिछले साल यह 8,442 मेगावाट रही थी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2028-29 तक यह मांग 10,000 मेगावाट से भी अधिक हो सकती है।बीएसईएस के अनुसार दक्षिण व पश्चिम दिल्ली में बीआरपीएल क्षेत्र में मांग 3,798 से बढ़कर लगभग 3,997 मेगावाट तक पहुंच सकती है। वहीं पूर्वी व मध्य दिल्ली में बीवाईपीएल क्षेत्र में यह 1,824 से बढ़कर करीब 1,991 मेगावाट होने का अनुमान है।
