Dewald Brevis: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले किसी की बुरी नजर लग गई है। अब फ्रेंचाइजी को एक और बड़ा झटका लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले से पहले सीएसके का स्टार बल्लेबाज इंजर्ड हो गया है। ये स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस है।
IPL 2026, CSK and Dewald Brevis: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। जिसके बाद दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के कारण शुरुआती 6 मैचों से बाहर हो गए।
ऐसा लग रहा चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले किसी की बुरी नजर लग गई है। अब फ्रेंचाइजी को एक और बड़ा झटका लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले से पहले सीएसके का स्टार बल्लेबाज इंजर्ड हो गया है। ये स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस है।
Dewald Brevis हुए चोटिल
डेवाल्ड ब्रेविस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “ब्रेविस राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। अब तक ये भी स्पष्ट नहीं है कि वे पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले सीएसके के दूसरे मैच के लिए भी उपलब्ध होंगे या नहीं। हमें उम्मीद है कि वे जल्द से जल्द फिट हो जाएंगे।”
धोनी भी मिस करेंगे शुरुआती मुकाबले
चेन्नई के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए मिडिल ऑर्डर में शानदार कार्य किया था। ऐसे में अब उनका न होना चेन्नई के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। धोनी भी इस मुकाबले में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। हालांकि, संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए सीजन से पहले चेन्नई ने शामिल किया था, जो इस समय रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में वे ब्रेविस की कमी पूरी कर सकते हैं लेकिन संजू ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हैं।

कौन लेगा Dewald Brevis की जगह?
बड़ा सवाल ये है कि डेवाल्ड ब्रेविस की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट किस विदेशी खिलाड़ी को मौका देगी? स्क्वॉड पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट एकमात्र ऐसे विकल्प नजर आ रहे हैं, जो डेवाल्ड ब्रेविस की जगह ले सकते हैं। CSK के तमाम फैंस यही उम्मीद करेंगे कि साउथ अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज जल्द से जल्द फिट हो जाएं।
