SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
RH vs RR: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग XI में बदलाव किए हैं।
SRH vs RR: पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमों का हाल
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम बेहद शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। आरआर ने 4 में से 4 मुकाबले जीते हैं, 8 अंक और +2.055 नेट रनरेट के साथ रियान पराग की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर हैं। वहीं बात करें ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद की तो 4 में से सिर्फ 1 मुकाबला जीतकर और 3 मैच गंवाकर SRH पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है।
