Who is Sakib Hussain: आईपीएल 2026 (IPL 2025) में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना लगातार 4 मैच जीतकर आ रही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से हुआ. SRH ने आज बड़ा दांव खेला और प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) और शाकिब हुसैन को डेब्यू का मौका दिया. इन दोनों खिलाड़ियों ने अकेले ही दम पर राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया. साकिब हुसैन ने 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट झटके.
साकिब हुसैन (Sakib Hussain) का प्रदर्शन देखकर फैंस उनके बारे में जानने को बेहद उत्सुक हैं. ऐसे में आइए हम बताते हैं कौन है बिहार का ये लाल जिसके नाम राजस्थान रॉयल्स की टीम ने घुटने टेके हैं.
Sakib Hussain ने तोड़ी राजस्थान रॉयल्स की कमर
साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया, लेकिन जब वो अपना दूसरा स्पेल डेथ ओवर्स में लेकर आए तो वो पहले से ज्यादा घातक हो गए. इस ओवर में साकिब हुसैन ने पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए घातक साबित हो रहे फरेरा को पवेलियन की राह दिखाई.
इसके बाद उन्होंने अपने चौथे ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई को आउट किया. साकिब हुसैन ने अपने 4 ओवरों में 4 विकेट झटके और सिर्फ 24 रन खर्च किया.
माँ ने जूते खरीदने के लिए बेंचे गहने अब बेटा आईपीएल में मचाएगा धमाल
साकिब हुसैन (Sakib Hussain) का जन्म बिहार के गोपालगंज में 14 दिसंबर, 2004 को हुआ था. इनके पिता खेती-बाड़ी करते थे और घुटने में दर्द के चलते उन्हें खेती छोड़नी पड़ी जिससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई. साकिब के घर में राशन तक नहीं होता था. साकिब क्रिकेट तो खेलते थे लेकिन उनके पास जूते नहीं थे.
अपने बेटे को जूते दिलाने के लिए उनकी मां ने गहने तक बेच दिए. परिवार चाहता था कि साकिब हुसैन आर्मी जॉइन करें, लेकिन उन्होंने क्रिकेट चुना. सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को 30 लाख की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया है.
