आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से हुआ. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन (Ishan Kishan) और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी की बदौलत 216 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स की टीम को 217 रनों का लक्ष्य दिया.
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो पहले 3 ओवरों में ही ये मैच गंवा बैठी. राजस्थान ने पहले 3 ओवरों में 9 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिया. इससे राजस्थान रॉयल्स की टीम उभर नही सकी और मैच को 57 रनों से गंवा बैठी.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लगाया रनों का अंबार
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की, अभिषेक शर्मा अपना खाता नही खोल सके, वहीं ट्रेविस हेड सिर्फ 18 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाला. ईशान किशन ने सिर्फ 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 91 रनों की पारी खेली, वहीं हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाए.
सनराइजर्स हैदराबाद की इस तेज गति से रन को नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोरा ने कम नही होने दिया. नीतीश कुमार रेड्डी ने जहां 13 गेंदों में 4 छक्के की मदद से 28 रन बनाए, वहीं सलिल अरोरा ने 13 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली.
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके, वहीं संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला.
Rajasthan Royals के लिए सिर्फ जडेजा और फरेरा ने बनाए रन
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पहले 3 ओवरों में ही 5 विकेट सिर्फ 9 रनों पर गंवा दिया. इसके बाद रविंद्र जडेजा और फरेरा ने राजस्थान रॉयल्स की पारी को संभाला. फरेरा और जडेजा के बीच 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी हुई. फरेरा ने 44 गेंदो में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 69 रन बनाए.
वहीं रविंद्र जडेजा ने 32 गेंदों में 5 चौके की मदद से 45 रन बनाए. इसके बाद सिर्फ तुषार देशपांडे ही एक छोर से लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन दूसरे छोर से किसी का साथ नही मिला. तुषार देशपांडे 11 गेंदों में 3 छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए और राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर आल आउट हुई, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच को 57 रनों से जीता.
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब हुसैन ने 4-4 विकेट झटके. वहीं मलिंगा ने 3 ओवरों में 2 विकेट झटके.
रियान पराग की खराब कप्तानी से हारी Rajasthan Royals
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम की हार की वजह रियान पराग की खराब कप्तानी रही. रियान पराग के बल्ले से अब तक इस सीजन में रन नही निकले हैं, वहीं आज के मैच में उनकी कप्तानी बेहद औसत दर्जे की दिखी. राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजो ने जमकर रन लुटाया, वहीं जब रन बनाने की बारी आई तो सभी बल्लेबाज आँख बंद करके बल्लेबाजी करते दिखे.
फरेरा और रविंद्र जडेजा ने आज अगर साझेदारी नही की होती, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम 100 रनों के अंदर आलआउट हो सकती थी, वहीं रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी को आज रियान पराग ने गेंदबाजी तक नही कराया.
