ब्रायडन कार्स के चोटिल होकर बाहर होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर गेंदबाजी को मजबूत करने की कोशिश की है।
IPL 2026, SRh announced Brydon Carse replacement: आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने टीम के फैंस को राहत दी है। लगातार गेंदबाजी में संघर्ष कर रही टीम ने अब एक अहम फैसला लेते हुए अपने स्क्वाड में बदलाव किया है।
दरअसल, चोट के कारण टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पूरे सीजन से बाहर हो गए थे, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा था। लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने तुरंत कदम उठाते हुए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।
IPL 2026: दिलशान मदुशंका बने ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट
सनराइजर्स हैदराबाद ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को ब्रायडन कार्स की जगह टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ के इस पेसर को उनकी स्विंग और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता के लिए जाना जाता है।मदुशंका इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए कुल 70 विकेट अपने नाम किए हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है, जो टीम के लिए एक अहम निवेश माना जा रहा है।
IPL 2026: आईपीएल का अनुभव भी है साथ
दिलशान मदुशंका के पास आईपीएल (IPL 2026) खेलने का अनुभव भी है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वह इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं और भारतीय परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी का भी इंतजार
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि पैट कमिंस की भी टीम में जल्द वापसी हो सकती है। हालांकि, उन्हें टीम से जुड़ने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कमिंस 17 अप्रैल तक टीम के साथ जुड़ सकते हैं। उनकी वापसी से सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी, जिससे टीम के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।
