SRH vs CSK मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 59 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन संजू सैमसन की शानदार DRS कॉल पर उन्हें विकेट गंवाना पड़ा। जेमी ओवरटन और मुकेश चौधरी ने भी 2-2 विकेट झटके।
SRH vs CSK, Sanju Samson become Thala: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबले (SRH vs CSK) में सधी हुई शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले के अंतिम ओवरों में आक्रामक अंदाज अपनाते हुए रन रेट बढ़ा दिया। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा और शानदार फॉर्म में नजर आए। हालांकि, संजू सैमसन ने विकेट के पीछे से सूझबूझ दिखाते हुए उनका विकेट दिलाया।
SRH vs CSK: संजू सैमसन बने थाला, दिलवाया विकेट
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा खतरनाक लय में नजर आ रहे थे और उनका एक कैच भी छूटा था। जेमी ओवरटन 8वां ओवर डाल रहे थे। ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने अभिषेक शर्मा को बीट किया, जहां गेंद बल्ले के बेहद करीब से गुजरी।
संजू सैमसन ने तुरंत अपील की, हालांकि ज्यादा जोर नहीं लगाया और गेंदबाज ने भी अपील नहीं की। इसके बावजूद उन्होंने तुरंत रिव्यू लेने का इशारा किया। रिप्ले में देखा गया कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था, जिसके बाद अभिषेक शर्मा को पवेलियन लौटना पड़ा। संजू सैमसन के इस फैसले ने फैंस को एमएस धोनी की याद दिला दी।
SRH vs CSK: अभिषेक शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने एसआरएच को आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 22 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
SRH vs CSK: जेमी ओवरटन ने चटकाए 2 विकेट
जेमी ओवरटन ने खबर लिखे जाने तक शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने मुकाबले में 2 विकेट झटके हैं। वहीं, मुकेश चौधरी ने भी 2 विकेट लिए। खबर लिखे जाने तक एसआरएच ने 13 ओवर में 140 रन बना लिए थे और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी।
