SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
SRH vs CSK Toss Update: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आमने-सामने हैं। दोनों ही टीमों के लिए अब तक यह टूर्नामेंट लगभग समान रहा है, क्योंकि दोनों के खाते में फिलहाल 4-4 अंक हैं।
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गायकवाड़ का मानना है कि मैच के दौरान पिच में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन पहले बल्लेबाजी करने के लिए तैयार नजर आए।
SRH vs CSK: सीएसके ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सही कॉल करते हुए इस मुकाबले में टॉस अपने नाम किया। टॉस जीतने के बाद उन्होंने बताया कि टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहती है, इसलिए पहले गेंदबाजी करेगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में बदलाव किए हैं।
SRH vs CSK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI में हुए बदलाव
इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव देखने को मिले। चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल खलील अहमद की जगह मुकेश चौधरी को मौका दिया है। वहीं, अकील हुसैन की जगह टीम ने मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में दिलशान मधुशंका को प्लेइंग XI में जगह दी है।

SRH vs CSK: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद :अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंज, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
