RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर जीत की पटरी पर वापसी की है।
RCB vs DC: आईपीएल 2026 का 26 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
लगातार दो मुकाबले गंवाने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौट पाई है। दिल्ली को डेविड मिलर ने लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाकर जीत की पटरी पर वापस लाया।
RCB vs DC: पॉइंट्स टेबल का हाल
बात करें पॉइंट टेबल की तो, दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के बाद 6 अंक और +0.310 रनरेट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस हार के बाद भी 8 अंक और +1.171 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
RCB vs DC: आरसीबी की पारी का हाल
विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी बेंगलुरु की टीम इस मैच में अपने बल्ले की ताकत नहीं दिखा पाई और इस सीजन में पहली बार पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। उसके लिए एक बार फिर विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने बेहद तेज शुरुआत की लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने बेंगलुरु की पारी पर ब्रेक लगा दिया।

फिल सॉल्ट ने 65 रन की तेज पारी खेली लेकिन उनके अलावा RCB का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट लिए।
भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम को भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी ने संभलने का मौका तक नहीं दिया। उन्होंने अपने स्पेल के शुरुआती 2 ओवरों में मात्र 9 रन खर्च कर दिल्ली के 3 मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
भुवी की घातक गेंदबाजी का शिकार पथुम निसंका, करुण नायर और समीर रिजवी बने जिससे दिल्ली का टॉप ऑर्डर पूरी तरह तहस-नहस हो गया। भुवी की दमदार गेंदबाजी के दम पर एक समय आरसीबी की टीम ने दिल्ली का स्कोर 18 रन पर 3 विकेट कर दिया था। इससे दिल्ली काफी बैकफुट पर चली गई थी।
इसके बाद दिल्ली को केएल राहुल और ट्रिस्टन स्ट्रब्स मे संभाला और अपना-अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया। आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने लगातार 2 छक्के और अंत में 1 चौका लगाकर डीसी को 6 विकेट से विजेता बनाया।
