Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम से हुआ. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए, इसके जवाब में जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पारी की शुरुआत की तो वो बेहद खराब प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में 184 रन बनाने में सफल रही.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 10 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स की शिकस्त के बाद अब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इस पर बात की है.
Ruturaj Gaikwad ने बताया क्यों लगातार हार रही है चेन्नई सुपर किंग्स
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा कि
‘जिस तरह से उनका (एसआरएच) पावरप्ले चला, उसे देखकर मुझे लग रहा था कि स्कोर 220-230 के आसपास जाएगा. स्कोर को 30 रन कम करके उन्हें 200 से नीचे रोकना यकीनन शानदार था. 10 ओवरों में सिर्फ 80 रन चाहिए थे. वहां से बस कुछ साझेदारियां बनाने की जरूरत थी. 10 ओवर पूरे होने के बाद अगले दो ओवरों में हमने महज चार रन बनाए. आखिर के ओवरों में 12 से 13 रन प्रति ओवर का पीछा करना मुश्किल होता है.”
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने गेंदबाजों के तारीफों के बांधे पूल
SRH से मिली शिकस्त के बाद भी टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने गेंदबाजों की तारीफ़ की और कहा कि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज उसे हासिल करने में असफल रहे.
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“यह लगातार तीसरा मैच है जब हमारी गेंदबाजी यूनिट ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. आज पावरप्ले में भी मुझे लगा कि अभिषेक ने शानदार खेल दिखाया. मेरे हिसाब से सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. वह (अंशुल कंबोज) अपनी गेंदबाजी पर, खासकर आखिर के ओवरों की गेंदबाजी पर बहुत मेहनत कर रहे हैं. ऐसे गेंदबाज बहुत कम मिलते हैं जिनके पास पूरी स्पष्टता हो और जो कप्तान से कह सकें कि मुझे पता है कि क्या करना है, और मैं यही करने वाला हूं.”
