आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नही रहा है. मुंबई इंडियंस के पास दुनिया का सबसे घातक बल्लेबाज और गेंदबाज मौजूद हैं. मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसा विश्व स्तरीय गेंदबाज है, जो अकेले ही मैच को खत्म करने की काबिलियत रखता है, लेकिन अब तक विकेट लेने के लिए तरस रहा है.
ऐसा ही हाल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाजों का है, मुंबई के पास रयान रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे घातक और मैच विनर बल्लेबाज मौजूद हैं, लेकिन अब तक कुछ खास प्रदर्शन नही कर सके हैं, इसी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2026 से बाहर होने की कगार पर है.
Mumbai Indians को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए करने होंगे ये 4 काम
साल 2020 में ट्रॉफी जीतने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का प्रदर्शन खराब ही रहा है. आईपीएल 2025 में उनकी टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन क्वालिफायर 2 में हार मिली थी. आईपीएल 2026 में टीम का प्रदर्शन अब तक बहुत ही खराब रहा है. अगर मुंबई इंडियंस की टीम ने अब कमबैक करना है, तो जसप्रीत बुमराह को नियमित अंतराल पर विकेट हासिल करने होंगे.
इसके अलावा तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को भी अपने बल्ले से कमाल करना होगा. अब तक ये तीनों ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. कप्तान हार्दिक पंड्या को तो गेंद और बल्ले दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की स्थिति
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 9वें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 में से सिर्फ 1 मैच ही जीता है, वहीं 4 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 1 मैच केकेआर के खिलाफ जीत सकी है.
वहीं दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की टीम को अगर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो 9 में से 8 मैचों में उन्हें हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.
