विराट कोहली के खूबसूरत शॉट्स और देवदत्त पडिक्कल की दमदार पावर हिटिंग ने स्टैंड्स में मौजूद फैंस का जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
RCB vs GT: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले को आरसीबी ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले में आरसीबी की ओर से देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के बल्ले से शानदार अर्द्धशतकीय पारी देखने को मिली।
विराट कोहली के खूबसूरत शॉट्स और देवदत्त पडिक्कल की दमदार पावर हिटिंग ने स्टैंड्स में मौजूद फैंस का जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
RCB vs GT: देवदत्त पडिक्कल का शानदार अर्द्धशतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने महज 20 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि इसके बाद वो 55 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन दूसरी छोर पर विराट कोहली ने आरसीबी की पारी को एक ओर से संभाले रखा और एक बार फिर साबित किया कि आखिर उन्हें क्यों चेज मास्टर कहा जाता है।
RCB vs GT: विराट कोहली का धांसू शतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से 44 गेंदों पर 81 रन निकले। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। आरसीबी की जीत में विराट कोहली की इस 81 रनों की पारी ने अहम भूमिका निभाई। विराट भले अपने शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने एक अनोखा तिहरा शतक अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली ने जीटी के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही बड़ा कारनामा कर दिया। उन्होंने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
विराट कोहलीस की दमदार पारी और अर्द्धशतक को देखकर उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा अपनी खुशी रोक नहीं पाई। उन्होंने कोहली के शॉट्स पर जमकर चीयर किया। सोशल मीडिया पर अनुष्का का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कोहली के सिक्स जड़ने के बाद से दोनों हाथ उठाकर डांस करती नजर आ रही हैं।
