RCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट की आसान जीत अपने नाम दर्ज कर ली है। वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चले गए है।
RCB vs GT Match Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैदान पर इस सीजन अपनी बादशाहत कायम रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक आसान जीत अपने नाम दर्ज की।
इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत हासिल की। गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
RCB vs GT: आरसीबी ने 5वीं जीत की दर्ज
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। इस सीजन आरसीबी की यह 5वीं जीत रही, और इस जीत के साथ टीम ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
RCB vs GT: गुजरात टाइटन्स ने बनाए थे 205 रन
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने विशाल स्कोर खड़ा किया। साई सुदर्शन के शतक की मदद से गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली। वहीं उनके अलावा शुभमन गिल, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने भी अहम योगदान दिया।

RCB vs GT: आसानी से दर्ज की आरसीबी ने जीत
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को जैकब बेथेल के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की शानदार साझेदारी हुई। विराट कोहली ने 81 रन बनाए, जबकि पडिक्कल ने 55 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसी दम पर आरसीबी ने यह मुकाबला आसानी से 5 विकेट से जीत लिया।
