LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेवाल्ड ब्रेविस ने बाउंड्री लाइन से डायरेक्ट हिट मारते हुए एडेन मार्करम को वापिस पवेलियन भेजा।
CSK vs LSG, Dewald Brevis direct hit: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेपॉक के मैदान में खेला जा रहा है। प्लेऑफ के नजरिए से सीएसके के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि जीत के साथ टीम अंक तालिका के टॉप-4 में जगह बना सकती है।
इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन जोश इंग्लिस ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस ने बाउंड्री लाइन से शानदार डायरेक्ट हिट लगाकर एडेन मार्करम को रन आउट किया और सभी को हैरान कर दिया।
CSK vs LSG: डेवाल्ड ब्रेविस ने डायरेक्ट हिट से किया सभी को हैरान
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को जोश इंग्लिस ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई, लेकिन बाद में सीएसके के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। इसी दौरान डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से मैच का रुख बदलने वाला मोमेंट पैदा किया।
लखनऊ की पारी का 13वां ओवर अकील हुसैन डाल रहे थे। अक्षत रघुवंशी ने लॉन्ग-ऑफ और मिडविकेट के बीच शॉट खेला, जिसके बाद एडेन मार्करम और अक्षत ने दूसरा रन लेने का प्रयास किया। तभी बाउंड्री लाइन पर मौजूद डेवाल्ड ब्रेविस ने तेजी दिखाते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर सीधा थ्रो मारा। गेंद सीधे स्टंप्स पर जाकर लगी और एडेन मार्करम को पवेलियन लौटना पड़ा।
CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए 203 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से जोश इंग्लिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उनके आउट होने के बाद सीएसके के गेंदबाजों ने दबाव बनाकर शानदार वापसी की। हालांकि, अंत में शाहबाज अहमद की उपयोगी पारी की बदौलत लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।

CSK vs LSG: जोश इंग्लिस की तूफानी पारी
इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला (CSK vs LSG) खेल रहे जोश इंग्लिस ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की मदद से ही लखनऊ सुपर जायंट्स इस बड़े स्कोर को बना पाई।
