रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रायपुर में होने वाले महामुकाबले से पहले फैंस की नजरें मौसम पर टिकी हैं। जानिए मैच के दौरान बारिश की कितनी संभावना है और क्या मौसम बन सकता है मुकाबले का विलेन।
RCB vs MI Weather Report: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। संडे डबल हेडर के दूसरे मुकाबले पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीमें प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखने के लिए मैदान पर उतरेंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और स्टेडियम में हाई वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है।
हालांकि मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर बना हुआ है। बीते दो दिनों से रायपुर में लगातार बारिश देखने को मिली, जिसकी वजह से दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन पर भी असर पड़ा। ऐसे में फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या मैच वाले दिन भी बारिश मुकाबले का मजा खराब कर सकती है या फिर दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिलेगा।
RCB vs MI: रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
फैंस के लिए राहत की बात ये है कि मैच (RCB vs MI) वाले दिन मौसम काफी हद तक साफ नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक बारिश की संभावना बेहद कम है। इस दौरान तापमान 38 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि तेज हवाएं चलने और हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। ऐसे में फिलहाल मौसम को देखते हुए मुकाबले में बारिश के खलल की संभावना नहीं दिख रही है।
RCB vs MI: बारिश बनी विलेन तो दोनों टीमों को होगा नुकसान
अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो इसका सबसे बड़ा नुकसान मुंबई इंडियंस को झेलना पड़ सकता है। मुंबई ने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की हैं और टीम के पास 6 अंक हैं। ऐसे में मैच रद्द होने पर एक अंक मिलने के बावजूद मुंबई प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। वहीं आरसीबी के लिए भी ये स्थिति आसान नहीं होगी, क्योंकि टीम को अगले मुकाबलों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

RCB vs MI: रायपुर की पिच पर मिलेगा बैलेंस मुकाबला
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच को काफी बैलेंस माना जाता है। यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद रहती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि बल्लेबाज भी सेट होने के बाद बड़े शॉट खेल सकते हैं। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला (RCB vs MI) देखने को मिल सकता है।
