PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स को 3 विकेट से मात देते हुए पॉइंट्स टेबल पर 7वां स्थान हासिल कर लिया है। इसी के साथ ये पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार रही।
PBKS vs DC: आईपीएल के 19वें सीजन के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर पिछली हार का बदला भी लिया और अपने आईपीएल करियर का दूसरा सबसे सफल रन चेज भी किया।
दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स को 3 विकेट से मात देते हुए पॉइंट्स टेबल पर 7वां स्थान हासिल कर लिया है। इसी के साथ ये पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार रही।
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स की पारी का हाल
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने अपने दूसरे होम ग्राउंड धर्मशाला में जोरदार आगाज किया। प्रियांश आर्या-प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर सिर्फ 2.4 ओवर में ही पंजाब को 50 रन के पार पहुंचा दिया। प्रियांश ने पावरप्ले के अंदर सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जमाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। प्रियांश के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जमाया, जबकि कूपर कॉनोली ने भी उपयोगी पारी खेली।

PBKS की पारी को देखकर एक वक्त ऐसा लग रहा था पंजाब स्कोरबोर्ड पर 220 से ज्यादा का स्कोर टांग देगी लेकिन पंजाब किसी तरह 200 का आंकड़ा पार कर पाई। अंत में सूर्यांश शेडगे ने सिर्फ 8 गेंदों में 21 रन बनाकर इसे संभव बनाया। अपना सिर्फ दूसरा IPL मैच खेल रहे मीडियम पेस-ऑलराउंडर माधव तिवारी और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट लिए।
PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत
वहीं दिल्ली की हालत तो पावरप्ले में ही पतली हो गई थी और सिर्फ 33 रन तक टीम ने अपने शुरुआती तीनों बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इनमें से 2 विकेट अर्शदीप सिंह और एक यश ठाकुर ने चटकाए। मगर इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाल लिया। अक्षर ने इस बार कप्तानी पारी खेली और न सिर्फ पहला छक्का जमाया, बल्कि सिर्फ 30 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेलकर वापसी कराई।

अक्षर पटेल-डेविड मिलर का धमाका
इसी दौरान उन्हें डेविड मिलर का भी अच्छा साथ मिला मगर मिलर ने दिखाया कि वो क्यों खतरनाक हैं। दिग्गज साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने 28 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के और करीब पहुंचाया। मिलर के आउट होने के बाद पंजाब की वापसी होती दिख रही थी लेकिन आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन बनाकर पंजाब को मुकाबले से बाहर कर दिया। वहीं गेंद से कमाल करने के बाद माधव तिवारी ने 8 गेंदों में 18 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
