सर्दियों में सरसों की खेती करके अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो पूसा साग-1 एक उन्नत किस्म है, इसे कैसे घर बैठे मंगवा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
सरसों की उन्नत किस्म पूसा साग-1
पूसा साग-1 सरसों की एक उन्नत किस्म है। इसकी खेती में किसानों को मुनाफा है। इसे किसान घर बैठे सरकारी संस्थान से आर्डर करके मंगा सकते हैं। 48% छूट के बाद इसके बीज मिल रहे हैं जिससे किसानों को कम लागत में ही इसके बीच मिल जाएंगे। इस वैरायटी की खासियत के बात करें तो एक हेक्टेयर में 21.69 क्विंटल बीज उपज प्राप्त होती है। इसमें औसतन 37.2 फीसदी तेल निकलता है। इसकी खेती कई राज्यों में जैसे कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि में होती है। चलिए जानते हैं कहां से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं।
राष्ट्रीय बीज निगम
राष्ट्रीय बीज निगम के ऑनलाइन स्टोर से किसान घर बैठे सरसों के उन्नत किस्म के बीज प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर कई सब्जियों के बीज किसानों को मिल जाएंगे। जिन पर अच्छी छूट में मिलती है और समय-समय पर ऑफर भी रहता है। जिसमें सरसों पूसा साग-1 के बीज 77 रुपए में प्राप्त कर सकते हैं। यह कीमत 48% छूट के बाद निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय बीज निगम ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। जैसा कि आप नीचे देख सकते हैं। यहां पर साइट के लिंक भी दी गई है तो चलिए जानते हैं कि ऑर्डर कैसे करना है और कितने ग्राम का पैकेट मिल रहा है।
500 ग्राम का एक पैकेट
किसानों को 500 ग्राम का एक पैकेट 48% की छूट के बाद 77 रुपए में मिल रहा है। जिसे राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट से आर्डर कर सकते हैं। यहां पर स्टोर का लिंक https://www.mystore.in/en/product/nsc-sag-sarson-pusa-sag दिया हुआ है जहां से आर्डर करके दिए गए एड्रेस पर बीज प्राप्त कर सकते हैं।