हुंडई क्रेटा भारत में काफी लोकप्रिय है।कुछ समय पहले कम्पनी ने इस एसयूवी के फेसलिफ्ट मोडल को पेश किया था।अब कंपनी क्रेटा N लाइन को 11 मार्च को भारतीय बाजार में उतारेगी।नई N लाइन में स्पोर्टी एक्सटीरियर स्टाइल,लाऊड,एग्जॉस्ट सेटअप,स्टिफार सस्पेंशन, Nलाइन ब्रेजिंग और केबिन से स्पोर्टियर एलिमेंट्स दिए जाएगें।क्रेटा N लाइन की बुकिंग शुरू हो चुकी है।यह गाड़ी दो वेरिएंट,एन 8 और एन 10 में उपलब्ध होगी।25 हजार रूपये जमा करवाकर आप इस शानदार एसयूवी को बुक कर सकते है।
नई क्रेटा एन लाइन की डिलीवरी 15 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदना चाहते है तो घर लाने के लिए आपको कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है।हुंडई का कहना है की बुकिंग के बाद क्रेटा N लाइन छह से आठ सप्ताह में ग्राहक को डिलीवर की जाएगी।
इंजन और पावर
नई क्रेटा N लाइन को 1.5 लीटर चार सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा।यह इंजन 160 एचपी की पावर और 253 nm का टॉर्क देता है।इसे दो गियरबॉक्स 7 स्पीड डिसिटी और एक 6 स्पीड मेनुअल गियरबॉक्स के साथ बाजार में पेश किया जाएगा।
जबरदस्त लुक
नई क्रेटा N लाइन में वर्क इंस्पायर्ड डिजाइन देखने को मिलेगा।स्पोर्टी लुक के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी मिलेगी।कई सरे एंगल कट और कँपिहेसिव एयर इलेट्स के साथ नई ग्रिल और बंपर लगे होंगे।पीछे एक में डिफ्यूयर के साथ एक स्पोर्टियर बम्पर मिलेगा।हेंदलेप,टेललाइट्स और एलईडी डीआरएल में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है।हुंडई क्रेटा N लाइन 42 स्टेंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 70 से ज्यादा अडवांस्ड सेफ्टी से लेस होगी।इनमे 6 एयरबैग,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक,हिल असिस्ट कंट्रोल समेत कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए है।
