Gold Rate today : सोने के भाव में आए दिन तेजी देखने को मिल रही है। लगातार हो रही ताबड़तोड़ बढ़ौतरी के कारण कुछ ही दिनों में सोने के दाम इतने हाई हो गए हैं कि अब आधा तोला सोना खरीदने में भी लोगों को पसीने आ रहे हैं। 10 ग्राम सोने के दाम (Gold Silver Price ) इस समय हर किसी को चौंका रहे हैं। लोग दिनों दिन सोना सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं और इधर इसके रेट और बढ़ते जा रहे हैं। इस समय जानिये क्या हो गए हैं एक तोला सोने के दाम –
सोना चांदी के भाव हर दिन बदल रहे हैं। इस माह में सोने के भाव में अधिकतर दिनों में तेजी ही देखी गई है। कभी भाव में गिरावट आती भी है तो वह मामूली होती है और बढ़ौतरी (gold rate hike) अधिक होती है। इस कारण कुछ ही दिनों बाद सोने के रेट सातवें आसमान पर होते हैं।
इस समय सोने के दाम (sone ka bhav) इतने हाई हो गए हैं कि ग्राहकों को एक तोला तो क्या आधा तोला सोना खरीदने के लिए भी सौ बार सोचना पड़ रहा है। निवेशकों के लिए यह तेजी जहां फायदेमंद है, वहीं ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अब 10 ग्राम सोने के रेट (10 gram gold rate) आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं।
22 व 24 कैरेट सोने सहित चांदी का ताजा भाव –
अब 24 कैरेट सोने का भाव 99,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट सोने के भाव (22K gold rate) में आज 200 रुपए प्रति तोला की गिरावट आई है। अब यह 92,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी के भाव (silver price today) में कल कुछ गिरावट आई थी, तो आज फिर 400 रुपए की बढ़ोतरी प्रति किलो पर हो गई है। आज चांदी का भाव 98,300 रुपए प्रति किलो चल रहा है।
गिरावट के बावजूद रेट सातवें आसमान पर-
आज 11 मई को सोने के दामों में 200 रुपए की गिरावट प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई है। इसके बावजूद 10 ग्राम सोने के रेट (gold rate 11 may) काफी ज्यादा बने हुए हैं। उधर चांदी में 400 रुपए का उछाल प्रति किलोग्राम पर आया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में सोने चांदी के भाव (sona chandi ka rate) में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
यह कहना है एक्सपर्ट्स का –
इस सप्ताह में सोने के भाव (sone ka bhav) में गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह राहत आंशिक हो सकती है क्योंकि इस माह के अंत तक सोने के भाव फिर चढ़ सकते हैं। सोने के भावों (gold price down) में इसकी मांग का असर अगले दिनों में दिखाई दे सकता है। मांग बढ़ने से रेट फिर बढ़ेंगे। इस समय 22 व 24 कैरेट सोना महंगा होने के कारण हल्की ज्वैलरी वाला 18 व 14 कैरेट सोना अधिक खरीदा जा रहा है।
