Today Gold Price : इस वेडिंग सीजन में सोने-चांदी की खूब डिमांड देखी जा रही है और इस शादी-ब्याह के सीजन में भी सोने की कीमतों में खूब हलचल देखने को मिल रही है। सोने में निवेश के तहत निवेशकों को अच्छा खासा रिटर्न मिलता है। पिछले कुछ समय में सोना (Gold Rate)रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के क्या भाव चल रहे हैं।
देश भर में सोने की कीमतें हर रोज अपडेट होती है और सोने-चांदी की डिमांड भी हमेशा ही बनी रहती है, लेकिन शादी ब्याह के सीजन में इनकी डिमांड काफी बढ़ जाती है।
आंकड़ों पर गौर करें तो सोने की कीमतों में सालाना आधार पर लगभग 30 प्रतिशत बढ़ौतरी दर्ज की गई है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
पांच सालों में कितने बढ़े सोने के रेट
आंकड़ों के मुताबिक 1995 के बाद से अब तक सोने (Sone ke bhav)ने मंहगाई को 2-4 प्रतिशत से अधिक से मात दी है। हालांकि अक्षय तृतीया 2025 से पहले सोने की कीमतों में खूब इजाफा हुआ था। तगड़ी बढ़ौतरी के बाद यह लगभग 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
वहीं, अक्षय तृतीया 2024 से 2025 तक चांदी की कीमतों में 15.62 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जबकि अप्रैल 2020 से अगले पांच साल में अब 2025 तक सोने में सालाना 20 प्रतिशत का रिटर्न (Gold Return)मिला है। साल 2021 भी बेहद खास रहा है। इस दौरान सोने में 69.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
जानें आज भारत में सोने की कीमतें
MCX पर गोल्ड (Gold on MCX)की बात करें तो आज 25 मई को एमसीएक्स गोल्ड इंडेक्स 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, एमसीएक्स चांदी की कीमत 97,935 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।
इसके साथ ही आज इंडियन बुलियन एसोसिएशन (Indian Bullion Association) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 96,850 रुपये दर्ज की गई।
जबकि जेवराती गहनों की कीमत यानी 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 88,779 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, IBA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी के भाव 98,230 रुपये प्रति किलोग्राम है।
मुंबई में सोने-चांदी के रेट
मुंबई में सोने के भाव (Mumbai Gold Rates)की बात करें तो आज यहां पर सोने की कीमतें 96,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। MCX पर सोने की कीमत 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चांदी की कीमतें (Silver Price in Mumbai) 98,060 रुपये प्रति किग्रा पर बनी हुई है। मुंबई में MCX चांदी की कीमतें 98,000 रुपये प्रति किग्रा पर बिक रही है।सोने ने 2001 से अब तक 15 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है।
चेन्नई में सोने-चांदी के भाव
चेन्नई में आज 25 मई को सोने के भाव (Chennai Gold Rates)96,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा हैं। जबकि MCX पर सोने की कीमत 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
वहीं, देश भर में चांदी के रेट 98,340 रुपये प्रति किग् हैं और चेन्नई में MCX चांदी के रेट (MCX Silver Rates in Chennai) 98,000 रुपये प्रति किग्रा पर बने हुए हैं।
दिल्ली में सोना-चांदी के रेट
राजधानी दिल्ली (Delhi me gold price)में इस समय में स सोने की कीमत 96,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। जबकि MCX पर सोने की कीमत 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। ( 25 may gold price )
अगर बात करें चांदी की कीमतों की तो दिल्ली में चांदी की कीमत 97,890 रुपये प्रतिकिलो ग्राम है, जबकि MCX पर चांदी की कीमत 98,000 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रही है।
कोलकाता में सोने-चांदी की कीमतें
कोलकाता में सोने की कीमतें थोड़ी भिन्न है। यहां पर सोने के भाव 96,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि MCX पर सोने की कीमत (gold price on MCX)96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है।
चांदी की बात करें चांदी कोलकाता में चांदी की कीमत 97,930 रुपये प्रति किग्रा है। जबकि MCX पर चांदी की कीमत 98,000 रुपये प्रति किग्रा है।
