Gold Price Prediction : हर दिन बढ़ रहे सोने के रेट अब धड़ाम से गिरने वाले हैं। इसके बाद ग्राहकों को सस्ता सोना (cheap gold) खरीदने का शानदार मौका हाथ लगने वाला है। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। आइये जानते हैं कब से सोने के दामों (gold price update) में भारी गिरावट आने वाली है।
सोना खरीददारों के लिए गुड न्यूज है, सोने के भाव (sone ka bhav) में अब बड़ी गिरावट आने वाली है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फटाफट पैसों का प्रबंध कर लें, सस्ता सोना खरीदने का आपके पास सुनहरा मौका आने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा सोने का रेट (gold rate 6 june) औंधे मुंह गिरेगा। खबर में जानिये आपको 10 ग्राम सोना कितने में मिलेगा।
अब तक सोने ने दिया शानदार रिटर्न –
ताजा रिपोर्ट्स व एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले दो माह के अंदर सोना करीब 10 हजार रुपये प्रति तोला तक सस्ता होगा। इसके रेट 85000 रुपये प्रति तोला से नीचे गिरने की संभावना है। साल 2025 गोल्ड इनवेस्टर्स के लिए शुरू से ही शानदार रहा है। अब तक गोल्ड निवेशकों को लगभग 35 फीसदी तक रिटर्न (gold return in 2025) सोने से मिला है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां इसके रेट इस साल रिकॉर्ड 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुके हैं। वहीं भारत में 10 ग्राम सोना 1 लाख के रेट (gold rate) को पार कर चुका है। चांदी (chandi ka bhav) ने भी प्रति किलो के हिसाब से 1 लाख का आंकड़ा पार किया है।
अगले दो माह में गिरेगी इतनी कीमत-
अगले दो माह में सोने की कीमत (sone ki kimat) 15 प्रतिशत तक गिर सकती है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में यह 85 हजार प्रति तोला से भी सस्ता होने की संभावना है। आज वीरवार 5 जून को सोने के रेट (sone ka bhav) में कोई बदलाव नहीं आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3,372 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में 0.1 फीसदी की गिरावट आई है। यह 3,395 डॉलर प्रति औंस चल रहा है।
ब्याह शादी के सीजन में मिलेगा सस्ता सोना-
इस समय सोना अपने ऑल-टाइम हाई के करीब है। मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म सोना सकारात्मक भाव दर्शा रहा है। सिर्फ क्वांट म्यूचुअल फंड के अलावा मॉर्निंगस्टार के एनालिस्ट ने भी सोने के भाव (gold rate 5 june 2025) में गिरावट का अनुमान जताया है।
मॉर्निंगस्टार के विश्लेषकों के अनुसार तो सोने का भाव (gold price today) भारत में 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण सोने की अधिक आपूर्ति व उत्पादन बताया जा रहा है। अगर 2 माह बाद कीमतें गिरती हैं तो भारत में ब्याह शादी के सीजन में लोगों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिलेगा। (6 june gold price )
यह प्लानिंग बनाएं ग्राहक-
एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि निवेशकों को अगले दो माह के दौरान सोच समझकर सोने में निवेश (gold investment) करना चाहिए। उधर शेयर बाजार और डॉलर की स्थिति भी बदल सकती है। इसलिए इनकी स्थिति को देखते हुए निर्णय लें। इस समय फिजिकल गोल्ड के अलावा गोल्ड ईटीएफ (gold ETF) और म्यूचुअल फंड की गोल्ड स्कीम भी निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हैं। सोने की अपडेट कीमतों (gold update price) के अलावा स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।
