Gold Price : सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी के बाद अचानक गिरावट आई है। सोना औंधे मुंह गिरा है। सोने की कीमतों में काफी तेजी के बाद यह बड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 2268 रुपये कम हो गए हैं। सोने के दामों में तेजी के बाद गिरावट ने लोगों को परेशान कर दिया है।
सोने के बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार आ रही तेजी के बाद सोना धड़ाम से गिर गया है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। सोमवार को जो सोना रिकॉर्ड हाई पर चल रहा था वह अब अपने पुराने रिकॉर्ड से भी नीचे चला गया है। सोने के दामों में निरंतर बढ़ौतरी जारी थी।
क्यों गिरे सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने की वजह इजराइल और ईरान का युद्ध था। परंतु, यह युद्ध लंबे समय तक बाजारों को इफेक्ट नहीं कर सकता है। अचानक से बाजार न गिर जाए, जिसके चलते निवेशकों ने सोने की मांग को बढ़ा दिया था।
परंतु, अभी बाजार सामान्य रूप से चल रहे हैं, जिसके चलते निवेशक फिर से बाजार में लौट रहे हैं और सोने के दाम (Gold Rate) अचानक आए दबाव के कम होने से गिर गए हैं।
सोने के दामों को ये कारक करते हैं प्रभावित
सोना एक कीमती धातु है। यह अंतरराष्ट्रीय हलचल से काफी प्रभावित होता है। सोने के दाम (Gold Rate) इंटरनेशनल पॉलिटिक्स, शेयर बाजारों की हलचल, टैक्स के अलावा त्योहारी सीजन व शादियों के सीजन की मांग से प्रभावित होते हैं।
सोना दे चुका 35 प्रतिशत का रिटर्न
सोने ने इस साल तगड़ा रिटर्न दिया है। रिटर्न देने के मामले में बाकी चीजों को सोने ने पीछे छोड़ दिया है। साल की शुरुआत में सोने की कीमत (Gold Rate) 76000 के आसपास थी जो इस साल के मध्य तक ही 100000 से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में सोने ने करीब 35% का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न ने निवेशकों की मौज कर दी है।
निवेशकों ने क्यों किया सोने में इन्वेस्ट
सोने में इन्वेस्ट करने का कारण सबसे बड़ा टैरिफ वॉर ही है। अमेरिका की ओर से अन्य देशों पर रिसिप्रोकल टैक्स लगाया गया, जिसके चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट होने लगी। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए सोने (Gold Rate) की और रुख किया। सोने ने पिछले 11 साल में से आठ बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है और गिरावट भी ज्यादा बड़ी नहीं आई है।
25% गिर गई आभूषण खरीदारी
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने की वजह से निवेशकों ने सोने में रुचि दिखाई है, लेकिन आम ग्राहक बाजार से दूर हो गए हैं। 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी साल की पहली तिमाही में 25% आभूषण खरीदारी गिर गई है। जबकि 10 साल बाद सोने में निवेशकों का प्रतिशत 7 अंक से बढ़ गया है।
एक ही दिन में इतना गिर गया सोना
सोने के दाम 17 जून यानी को एमसीएक्स पर 1,01,078 रुपये प्रति दस ग्राम थे। परंतु, सोने के दाम (Gold Rate) 24 घंटे में ही 2200 से ज्यादा गिर गए हैं। 18 जून को सोना 98810 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ गया। ( 18 june gold price )
सोने के दाम अब भी कल के मुकाबले कम ही चल रहे हैं। 22 अप्रैल के रिकॉर्ड हाई 99358 से भी सोने के दाम गिर गए हैं। 11:56 पर सोने के दाम कल के मुकाबले 108.00 रुपये यानी 0.11% कम चल रहे हैं। सोना 99070 पर ट्रेंड कर रहा है।