Gold Rate Today : जनवरी 2025 से ही सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस साल की पहली छहमाही में सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जो पिछले दस साल में भी सोने ने नहीं दिया है। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी के बाद अब बड़ी गिरावट आई है। सोना सस्ता होते ही खरीदारों को राहत मिली है। वहीं, निवेशकों को झटका लगा है। इन दिनों में अगर आप सोने के आभूषण बनवाने की सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना –
भारत देश में सोने की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोना आम आदमी के बजट से बाहर हो चुका है। साल की शुरूआत में जहां सोना 75 से 76 हजार रुपये प्रति तोला मिल रहा था। वहीं, अब यह 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। सोने में अचानक आई इस तेजी ने सभी को चौंका दिया है। लेकिन इससे गोल्ड में निवेश करने वालों को तगड़ा फायदा हुआ है।
साल 2025 में अबतक सोने ने करीब 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है जोकि 75 साल में 13वीं बार ही ऐसा हुआ है। 22 अप्रैल को सोने ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Rate) के हाई लेवल को टच किया था। इसके बाद इसमे लगातार कई दिनों तक गिरावट देखने को मिली। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल बनने के कारण फिर से जून के मध्यम में सोना 1 लाख को क्रॉस कर गया। पंरतु सोने में तेजी (Gold Rate Hike) का यह दौर ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रहा।
इस वजह से सस्ता हुआ सोना –
अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर (trade war) पर ब्रेक लगाने और व्यापार की स्थिति में सुधार होने से शेयर बाजार में तेजी आई। इस वजह से निवेशकों से गोल्ड (Gold Price) से अपना पैसा निकालकर अन्य निवेश विकल्प में लगाना शुरू कर दिया है, जिसके कारण सोने की डिमांड कम हुई है और अब इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
लगातार तीसरे दिन सोने में बड़ी गिरावट –
सोने में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई है। आज 26 जून 2025 को सोने की कीमतों में कल की तुलना में 1500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे बिक रहा है।
बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (24 carat gold rate) 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करें तो यह 90,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से उपर बना हुआ है। वहीं, देश में चांदी का रेट 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव –
आज 26 जून 2025 को सोना सस्ता (Gold Rate Down) हुआ है। इससे गोल्ड खरीदारों को राहत मिली है। आज सुबह सोना व चांदी लाल निशान पर ऑपन हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Price) 91,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकी 24 कैरेट गोल्ड का रेट 99,360 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Rate) में भी 22 कैरेट गोल्ड 90,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है और 24 कैरेट सोने का भाव 99,210 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट (Gold Rate) के आसपास बना हुआ है।
| शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
| दिल्ली | 91,090 | 99,360 |
| चेन्नई | 90,940 | 99,210 |
| मुंबई | 90,940 | 99,210 |
| कोलकाता | 90,940 | 99,210 |
| जयपुर | 91,090 | 99,360 |
| नोएडा | 91,090 | 99,360 |
| गाजियाबाद | 91,090 | 99,360 |
| लखनऊ | 91,090 | 99,360 |
| बंगलुरु | 90,940 | 99,210 |
| पटना | 90,940 | 99,210 |
चांदी का ताजा भाव –
लगातार महंगा होने के बाद सोने में आई गिरावट के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Latest Rate) में भी नरमी आई है। आज 26 जून 2025 को चांदी 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है जो कल के मुकाबले आज 1,000 रुपये तक सस्ती हुई है।
