Today Gold Price : कई दिनों से सोने व चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले काफी दिनों से लगातार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हो रही थी। इस बीच आज फिर सोने की कीमतों में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी समय से सोने व चांदी की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोने की कीमतें बढ़ने से जहां निवेशकों में खुशी का माहौल है, वहीं आम लोगों को इसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पिछले कई दिनों से जहां सोने की कीमतों में गिरावट ही देखने को मिल रही थी, वहीं, आज कीमतों में हो गिरावट थम सी गई है। जुलाई महीने का आज दूसरा दिन है।
दूसरे दिन ही कीमतों में अचानक से तेजी देखी जा रही है। आज हुई कीमतों में बढ़त की बात करें तो सोने के रेट में आज लगभग 1000 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।
कितने हो गए औसत दाम
24 कैरेट सोने के रेट की बात करें तो आज यानी 4 जुलाई को सरार्फा बाजार में 98500 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, आज 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Price) 90300 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हैं।
आज वर्तमान समय तक सोना इन दामों पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा आज घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
घरेलू बाजार में आज चांदी की कीमत में प्रतिकिलोग्राम पर 3000 रुपये की बढ़त हुई है। ऐसे में आज यानी 4 जुलाई को चांदी के वर्तमान दाम 1,10,700 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।
जानें आज के ताजा भाव
जून महीने के मध्य से ही सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि इस साल में सोने की कीमतों में काफी ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। सोने की कीमतों ने इस साल में कई बार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
ऐसे में जून महीने में हुई गिरावट से आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। ऐसे में अब एक बार फिर सोने के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है।
इस बीच सोने व चांदी की आज की ताजा कीमतें अपडेट की गई हैं। आप भी अगर जानना चाहते है कि वर्तमान में सोने के क्या रेट हैं तो यह पूरा आर्टिकल पढ़ें।
आज यानी 4 जुलाई को देश में एक बार फिर सोने के रेट (Gold Price) में काफी तेज बढ़त देखने को मिली है। आज यानी 4 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने के (Gold Price) वर्तमान भाव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कम हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों के सरार्फा बाजार में आज सोने के अलग-अलग भाव हैं। इस बीच कुछ शहरों के सोने के दाम बताए गए हैं।
चेन्नई में सोने की कीमतों (Gold Price) की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने के रेट 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और 22 कैरेट सोने के रेट 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
गुलाबी नगरी जयपुर में 24 कैरेट सेाने के दाम 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 24 कैरेट सोने के रेट 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने के रेट 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
इसके अलाव बंगलुरु में आज यानी 4 जुलाई को 24 कैरेट सोने के रेट 98410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में भी 24 कैरेट सोने के रेट (Gold Price) 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैश्रेट सोने के रेट 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
जानें चांदी के वर्तमान भाव
देश में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी आज यानी 4 जुलाई को दर्ज की गई है। बुधवार यानी 4 जुलाई को चांदी की कीमातें (Gold Price) में अचानक से 3000 रुपये की जबरदस्त बढ़त हुई है। इस बढ़त के साथ चांदी के रेट 1,10,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
रोज तय होती हैं सोने के रेट
देश में हर रोज सोने के अलग-अलग रेट सामने आते हैं। घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर रोज कई फैक्टर सोने की कीमतों (Gold Price) को प्रभावित करते हैं। ऐसे में इनमें अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीति, जियो पॉलिटिक्ल परिस्थितियां शामिल हैं। वहीं,डॉलर और रुपये की कीमत से भी सोने के दाम प्रभावित होते हैं। सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स भी कीमतों पर असर डालती हैं।