Gold-Silver Price Today : पिछले कई दिनों से लोगों के पसीने छुड़ा रहे सोने के दाम अब लगातार गिरते जा रहे हैं। आज लगातार तीसरे दिन फिर से सोने के भाव (sone ka bhav) में गिरावट देखने को मिली है। इससे ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिला है। आइये जानते हैं अब गिरावट के बाद कितने हो गए हैं 22 और 24 कैरेट सोने के भाव।
सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए राहतभरी है। अब सस्ता सोना खरीदने का खास मौका है। लगातार तीसरे दिन सोने के दामों (gold price today) में तगड़ी गिरावट आई है। रेट गिरते ही सराफा बाजार में फिर से हलचल बढ़ गई है। दूसरी और चांदी के भाव (silver rate today) में नरमी देखने को मिली है। खबर में जानिये अब कितने हो गए हैं सोना चांदी के ताजा भाव।
एक दिन में इतने गिरे सोने के दाम-
24 कैरेट गोल्ड रेट (24K gold rate) आज 97 हजार 460 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है, वहीं यह कल 97 हजार 610 रुपए प्रति तोला था। प्रति तोला के हिसाब से 24 कैरेट सोना 150 रुपए सस्ता हुआ है। आज 22 कैरेट (22K gold rate) सोने का भाव 89 हजार 255 रुपए प्रति तोला चल रहा है, यह कल 89 हजार 305 रुपए प्रति तोला था।
गिरावट के बाद चांदी के रेट –
चांदी के भाव (silver rate 10 july) की बात करें तो यह कल 1 लाख 8 हजार 390 रुपए प्रति किलो था जो अब 1 लाख 8 हजार 200 रुपए किलो हो गया है यानी इसमें 190 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
इस कारण गिरे सोना चांदी के दाम-
पिछले माह सोने के भाव (gold rate 10 july) लगातार आसमान छू रहे थे, लेकिन अब इनमें गिरावट का दौर जारी है। कई विशेषज्ञ इसका कारण वैश्विक स्तर पर सोने व चांदी (sona chandi ka bhav) की मांग घटना बता रहे हैं। इसका असर घरेलू स्तर पर सोने व चांदी के रेट (sona chandi ka rate) पर पड़ा है। हालांकि कुछ दिन बाद फिर इनमें तेजी देखी जा सकती है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इनमें अभी उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
हॉलमार्क से करें शुद्ध सोने की पहचान –
सोने की खरीददारी हमेशा हॉलमार्क (gold hollmark) देखकर ही करनी चाहिए। शुद्ध सोने की सरकारी गारंटी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की ओर से निर्धारित किए गए हॉलमार्क से ही मिलती है। हॉलमार्क अंक सोने के कैरेट व शुद्धता (how to check gold purity) के अनुसार होते हैं। हॉलमार्क न होने पर सोना नकली हो सकता है। हॉलमार्क अल्फान्यूमेरिक होता है, इसे अच्छी तरह देखकर सोना खरीदें।
