Gehu Ka Bhav 18 july : गेहूं के भाव में तगड़ी बढ़ौतरी होने से अब गेहूं के दाम मंडियों में एमएसपी से ऊपर हो गए हैं। हर राज्य में बढ़ते गेहूं के दाम (wheat price latest) किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत से ही गेहूं के भाव में तेजी रहना मुनाफे का कारण रहा है। आइये जानते हैं फिलहाल देश की प्रमुख मंडियों (mandi bhav) में क्या हो गए हैं गेहूं के दाम।
जुलाई महीने की शुरुआत से ही गेहूं के भाव में तेजी दिखाई दे रही थी, अब यह महीना आधा बीत चुका है और गेहूं का भाव (wheat price today) बढ़ते बढ़ते हाईलेवल के नए आंकड़े को छू रहा है। लगातार हुई इस बढ़ौतरी के बाद अब गेहूं के दाम एमएसपी से इतने ऊपर हो गए हैं कि इससे गेहूं के न्यूनतम और अधिकतम रेट (wheat maximum price) में भी बड़ा अंतर आ गया है। गेहूं की खरीद बेच फिर से बढ़ गई है, साथ ही आढ़तियों और व्यापारियों की सक्रियता भी अब पहले की तुलना में बढ़ गई है। ज्यादातर राज्यों की मंडियों में गेहूं के रेट (gehu ka rate) हाई हो गए हैं।
1 क्विंटल गेहूं बिक रही इस रेट पर-
अगर गेहूं की क्ववालिटी व किस्मों के भाव की बात करें तो सबसे ज्यादा रेट मध्य प्रदेश की मंडियों (MP mandi bhav) में शरबती गेहूं का चल रहा है। एमपी की इंदौर, विदिशा और गंजबासौदा मंडियों में ऊंचे रेट पर गेहूं बिक रहा है। उत्तर प्रदेश में दड़ा गेहूं का रेट (UP wheat rate today) भी हाईलेवल पर है। यहां गेहूं के दाम एमएसपी 2425 रुपये क्विंटल से काफी ऊपर हैं। कुछ जगह तो गेहूं का अधिकतम रेट (wheat rate hike) 3 हजार रुपये क्विंटल से भी ऊपर हो गया है।
मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम –
मंडी न्यूनतम रेट अधिकतम रेट
आरोन 2658 2662
गंजबासौदा 2715 2841
भांडेर 2476 2489
खतेगांव 2016 2552
इंदौर 2387 3027
विदिशा 3178 3298
हनुमाना 2404 2428
बरेली 2204 2488
बुरहानपुर 2637 2647
जोबत 2479 2487
धार 2178 2413
बनापुर 2545 2599
यूपी में गेहूं का रेट –
मंडी न्यूनतम रेट अधिकतम रेट
हरगांव 2459 2471
अकबरपुर 2416 2557
पुखरायां 2437 2457
घिरौर 2406 2577
अलीगढ़ 2445 2526
फैजाबाद 2314 2428
सहारनपुर 2453 2655
आनंदनगर 2457 2515
मोठ 2514 2617
बछरावां 2457 2483
बरौत 2461 2614
बंथरा 2571 2594
मोहम्मदाबाद 2481 2499
नोट : गेहूं के भाव (wheat rate today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।