sarso ka bhav : सरसों का रेट अपने हाईलेवल पर ट्रेंड कर रहा है। अधिकतर राज्यों में सरसों के भाव (sarso price 23july) में तेजी आई है। अब किसानों को ऊंचे रेट पर सरसों बेचने का मौका मिल रहा है। सीजन की शुरुआत के बजाय इस समय किसानों को सरसों की बिक्री से अधिक मुनाफा हो रहा है। आइये जानते हैं किन राज्यों में कितने हो गए सरसों के रेट।
सरसों के भाव ने तो किसानों की बल्ले बल्ले कर दी है। अनेक किसानों ने सरसों को कई दिनों से स्टॉक करके रखा हुआ था। अब वे सरसों में तेजी आने के कारण बिक्री के लिए मंडियों में पहुंच रहे हैं। पुरानी सरसों पर भी किसान मुनाफा कमा रहे हैं। अब कई दिनों तक सरसों के रेट (musturd price today) में बढ़त के ही आसार हैं, विशेषज्ञों के अनुसार अब सरसों तेल की मांग बढ़ने से त्योहारी सीजन में सरसों के दाम और बढ़ जाएंगे, वैसे भी ऑफ सीजन में आमतौर पर सरसों के दाम हर साल बढ़ौतरी पर ही रहते हैं।
एमएसपी से इतने ऊपर हुए प्रति क्विंटल सरसों के दाम-
सरसों के भाव अब एमएसपी 5950 रुपये क्विंटल से 1200 रुपये ऊपर तक हो गए हैं। इस हिसाब से अधिकतम रेट 7150 रुपये क्विंटल तक हो गया है। कई मंडियों में रेट (mandi bhav today) इससे ऊपर वनीचे भी चल रहा है। अगर सरसों के औसत भाव की बात करें तो ये कई सरसों उत्पादक राज्यों में 7 हजार रुपये से अधिक हो गए हैं।
बिहार में सरसों का भाव –
बिहार में सरसों के भाव (sarso rate hike) में प्रति क्विंटल पर अब तेजी आई है। यहां की अधिकतर मंडियों में रेट पहले की तुलना में 200 रुपये तक बढ़ा है। किशनगंज मंडी में सरसों का रेट (sarso price today) 6655 रुपये, समस्तीपुर मंडी में सरसों का रेट (bihar me sarso rate) 6477 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। चंपारण मंडी में सरसों का भाव 7098 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम –
उत्तर प्रदेश में ललितपुर मंडी में सरसों का भाव 6685 रुपये प्रति क्विंटल और बरेली में सरसों का भाव (sarso Price hike) 6725 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मेरठ में सरसों के रेट (UP Sarso price) 6815 रुपये तो आगरा मंडी में सरसों के दाम (agra me sarso price) 7635 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। मौदाहा मंडी में 6887 रुपये क्विंटल व इटावा में सरसों का रेट 6710 रुपये (sarso price in UP) प्रति क्विंटल हो गया है।
राजस्थान में सरसों के रेट –
राजस्थान में सरसों के भाव (rajasthan sarso price) 1000 रुपये तक उछला है। जयपुर मंडी में सरसों का रेट 6795 रुपये क्विंटल हो गया है। मेड़ता में सरसों (sarso price today) 6565 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर ट्रेंड कर रही है। चिड़ावा मंडी में 6790 रुपये क्विंटल हो गया है। जोधपुर, कोटा व श्रीगंगानगर मंडी में 6910 रुपये क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
मध्य प्रदेश में सरसों के भाव –
मध्य प्रदेश की कई मंडियों में सरसों का भाव (sarso maximum price) 6750 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। काला कैलारस मंडी में 6754 रुपये, इंदौर मंडी में 6758 रुपये प्रति क्विंटल सरसों के दाम हो गए हैं। बीना में सरसों का भाव (MP sarso price) 6725 रुपये व भोपाल मंडी में (MP sarso price) 6748 रुपये क्विंटल तक सरसों का रेट हो गया है।
